16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसिम रियाज संग रिश्ते में धर्म बदलने की बात पर घिरीं हिमांशी खुराना, बोलीं- ‘ये तूफान का पहाड़ है’

Himanshi Khurana podcast: आसिम रियाज और धर्म पर अपने हालिया बयान को लेकर मची बहस पर हिमांशी खुराना ने प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने इसे 'तूफान का पहाड़' बताते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपना निजी अनुभव साझा किया था।
3 min read
Google source verification
Himanshi Khurana religion

इस्लाम कबूल करने के विवाद के बीच हिमांशी खुराना का पोस्ट (सोर्स; instagram-instantbollywood/himanshikhurana291)

Himanshi Khurana statement: एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर उन्होंने आसिम रियाज के साथ अपने रिश्ते और धर्म से जुड़े अनुभवों पर बात की थी। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। अब हिमांशी ने इस बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने सिर्फ अपने निजी अनुभव शेयर किए थे और किसी के बारे में बुरा नहीं कहा।

हिमांशी ने रविवार, 16 अगस्त को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर हो रही चर्चा को ‘तूफान का पहाड़’ बताया। उन्होंने लिखा कि पॉडकास्ट में उनके जीवन के अनुभव को लेकर हुई छोटी-सी बातचीत पर बिना किसी के बारे में बुरा कहे इतनी बड़ी सार्वजनिक बहस हो रही है। हिमांशी के मुताबिक, ये पूरी स्थिति जरूरत से ज्यादा बढ़ा दी गई है।

आसिम रियाज के साथ रिश्ते में धर्म का आया था मुद्दा

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी से उन खबरों को लेकर सवाल किया गया था, जिनमें दावा किया गया था कि आसिम रियाज को डेट करने के दौरान वो धर्म बदलने के बारे में सोच रही थीं। इस पर हिमांशी ने ‘कन्वर्जन’ शब्द इस्तेमाल करने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि उनके पार्टनर उन्हें अपने धर्म की अच्छी बातें समझाते थे और चाहते थे कि वो उन्हें समझकर एक्सेप्ट करें। हालांकि, हिमांशी ने कहा कि वो इसके लिए तैयार नहीं थीं।

हिमांशी ने बातचीत में आसिम का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा गया। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि उस दौरान किसी तरह का बुरा बर्ताव नहीं हुआ था।

'मुझे लगा मैं अपने भगवान को धोखा दे रही हूं'

हिमांशी ने आगे बताया कि उस समय वो मानसिक तौर पर किस तरह की स्थिति से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था जैसे वो अपने भगवान को धोखा दे रही हैं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो किसी भी बड़े फैसले से पहले चार धाम जाने और अपने मंदिरों के दर्शन पूरे करने के बारे में सोचती थीं। उनके मुताबिक, ये उस दौर की भावनाओं को पीछे छोड़ने की उनकी कोशिश का हिस्सा था।

बिग बॉस 13 में शुरू हुई थी हिमांशी-आसिम की कहानी

हिमांशी और आसिम रियाज़ की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के दौरान हुई थी। हिमांशी ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। उस वक्त वह चाउ के साथ सगाई कर चुकी थीं। शो में आसिम के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को शो के बाहर भी जारी रखा। करीब चार साल साथ रहने के बाद 2023 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था। उस समय दोनों ने अपने ब्रेकअप की वजह अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं को बताया था। आसिम ने भी तब कहा था कि दोनों ने अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए अपने प्यार को छोड़ने का फैसला किया है।

अब अपने हालिया बयान के बाद हो रही चर्चा पर हिमांशी ने साफ किया है कि वह केवल अपने जीवन के अनुभव के बारे में बात कर रही थीं। उनका कहना है कि उनकी बात को लेकर जिस तरह की बड़ी सार्वजनिक बहस हो रही है, वह उनके लिए ‘तूफान का पहाड़’ जैसी स्थिति है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग