16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन हैं अभिनेत्री अनन्या राज? जिनके परिवार ने 1 महीने तक छुपाई उनके निधन की खबर, इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

Actress Ananya Raj death: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या राज का निधन हो गया है। उनके परिवार ने एक महीने बाद उनके फैंस को ये चौंकाने वाली खबर दी है। आइये जानते है कौन है ये..
2 min read
Google source verification
Actress Ananya Raj Passed Away at 27 who is she movie career

अभिनेत्री अनन्या राज का हुआ निधन (Photo Source- Instagram/ananyaraj.official)

Actress Ananya Raj Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 27 साल की एक्ट्रेस अनन्या राज अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस का निधन एक महीने पहले ही हो गया था, लेकिन उनके परिवार ने इस खबर को अब तक छुपाकर रखा था। अब उन्होंने एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके दी है। कमेंट सेक्शन में फैंस अनन्या को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक्ट्रेस अनन्या राज का हुआ निधन

अनन्या राज के परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, 'ये अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। सोते हुए ही शांति से उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं। उन्होंने उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।”

अनन्या के परिवार ने आगे लिखा, “वह बहुत मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं। बच्चा, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। इस मुश्किल समय में हम अपनी निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं।” आईये जानते हैं कौन है अनन्या राज…

कौन हैं एक्ट्रेस अनन्या राज?

अनन्या राज एक इंडियन एक्ट्रेस हैं जो हिंदी और रीजनल सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। मुंबई में पली-बढ़ीं अनन्या ने फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई थी। अनन्या राज कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई हैं। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म '7 ऑवर्स टू गो' में शानदार काम किया था, साथ ही उन्होंने साल 2017 में आई फिल्म 'द फाइनल एग्जिट में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने साल 2019 में आई घोस्ट में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया। इन फिल्मों के अलावा अनन्या ने कुछ वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्म्स में भी काम किया था।

हिंदी फिल्मों के अलावा, अनन्या राज ने रीजनल सिनेमा में भी खुद के लिए मौके तलाशे थे और वह तेलुगु फिल्म ठगड़े ले और तीन भाषाओं वाली फिल्म 'मद्रासी गैंग' जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़ी थीं। ठगड़े ले के लिए, अनन्या राज ने डायरेक्टर श्रीनिवास राजू की 2022 की तेलुगु सस्पेंस थ्रिलर में नवीन चंद्रा, दिव्या पिल्लई और पी. रविशंकर के साथ काम किया था।

अश्मित पटेल के साथ भी किया था काम

मद्रासी गैंग की बात करें तो, अनन्या राज ने सरिता का रोल किया था जो मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों की एक औरत होती है और एक गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड भी, जिसका रोल रंगा जिनु ने किया। अजय एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी तीन भाषाओं वाली इस एक्शन ड्रामा फिल्म 'नटखक्की' में अश्मित पटेल भी एक पुलिस वाले और अध्ययन सुमन एक गैंगस्टर के रोल में थे।

बता दें, अनन्या काफी समय से इंडस्ट्री से गायब थीं और वह अपने सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थीं। अब अनन्या की अचानक मिली निधन की जानकारी से उनके फैंस भी को भी गहरा सदमा लगा है। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि अनन्या इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर चली जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग