मुंबई

रिश्तेदार बना हैवान! 17 वर्षीय लड़की को तड़पा-तड़पा कर मारा, क्रूरता देख कांप उठा हर कोई

Maharashtra Crime News: नवी मुंबई में एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मृतक लड़की की मौसी का पति है।
less than 1 minute read
Sep 21, 2025
Maharashtra Murder crime
File Photo

नवी मुंबई के तलोजा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 17 वर्षीय किशोरी की घर के अंदर ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार को तलोजा फेज-2 के आसावरी सोसायटी में हुई। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ उसी सोसायटी में रहती थी।

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे के बीच पीड़िता के माता-पिता काम पर गए थे. इसी दौरान आरोपी ने लड़की के सिर, चेहरे, आंख और आंखों के आसपास भारी वस्तु से हमला किया और उसके गले पर धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दिन जब माता-पिता काम से लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। किशोरी के सिर और चेहरे पर किसी भारी चीज से वार किया गया था, जबकि गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या घरेलु विवाद के चलते की गई। पुलिस को अपने गुप्तचरों से पता चला कि हत्या के पीछे पीड़िता के किसी रिश्तेदार का हाथ है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए तलोजा पुलिस ने ठाणे जिले के उल्हासनगर से 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी मृतक लड़की की मौसी का पति है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है कि आखिर किन कारणों से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

Published on:
21 Sept 2025 01:29 pm