मुंबई

रेलवे का बड़ा फैसला: अब 7 सितंबर तक चलेगी बांद्रा-जयपुर स्पेशल, कर्णावती को मिला नया स्टॉपेज

Indian Railways: पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे 7 सितंबर तक बढ़ाए हैं। जबकि कर्णावती एक्सप्रेस को 14 अगस्त से नवसारी में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा।
2 min read
Aug 12, 2026
Bandra Terminus Jaipur Special Train Extension
बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, 13 अगस्त से बुकिंग शुरू (Photo: IANS)

Western Railway News: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो अहम फैसले लिए हैं। रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार किया है। इसके अलावा मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली कर्णावती एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का फैसला किया गया है। नया ठहराव प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दोनों फैसलों से मुंबई, गुजरात और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 09706/09705 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को बढ़ा दिया गया है। ट्रेन अपने मौजूदा ठहराव, समय और कोच संरचना के अनुसार ही चलेगी।

ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 7 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। वहीं, वापसी की ट्रेन संख्या 09705 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 6 सितंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।

इस ट्रेन से मुंबई और जयपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा, खासकर उन यात्रियों को जिन्हें नियमित ट्रेनों में टिकट मिलने में परेशानी हो रही है।

13 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग

09706 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल के विस्तारित फेरों की बुकिंग 13 अगस्त से शुरू होगी। यात्री टिकट पीआरएस काउंटरों के अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकेंगे।

कर्णावती एक्सप्रेस अब नवसारी में भी रुकेगी

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12933/12934 बांद्रा टर्मिनस-वटवा/अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का फैसला किया है। हालांकि यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जा रहा है।

ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस-वटवा कर्णावती एक्सप्रेस में नवसारी का ठहराव 14 अगस्त से प्रभावी होगा। वहीं, ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस में नवसारी का ठहराव 15 अगस्त से शुरू होगा।

नई समय-सारणी के अनुसार, 14 अगस्त से ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस-वटवा कर्णावती एक्सप्रेस नवसारी स्टेशन पर शाम 4:41 बजे पहुंचेगी और 4:43 बजे रवाना होगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस नवसारी स्टेशन पर सुबह 8:25 बजे पहुंचेगी और 8:27 बजे रवाना होगी।

नवसारी में नया ठहराव दिए जाने के कारण वलसाड और सूरत स्टेशनों पर ट्रेन के आने-जाने के समय में भी बदलाव किया गया है।

वलसाड और सूरत का नया समय

ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनसवटवा कर्णावती एक्सप्रेस
14.08.2026 
से प्रभावी

 स्टेशन
ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबादबांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस
15.08.2026 
से प्रभावी
आगमनप्रस्थानआगमनप्रस्थान
16:1816:20वलसाड09:0809:10
16:4116:43नवसारी08:2508:27
17:2017:23सूरत08:0008:03

पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अन्य स्टेशनों पर कर्णावती एक्सप्रेस के ठहराव के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Updated on:
12 Aug 2026 02:23 pm
Published on:
12 Aug 2026 02:22 pm
Also Read
View All
उद्धव-रश्मि ठाकरे को कहे अपशब्द, खुद सीएम बनना चाहते थे संजय राउत! शिंदे के सांसद का बड़ा दावा

झारखंड छात्र आंदोलन पर Purav Jha की मुश्किलें बढ़ीं? दिल्ली प्रोटेस्ट से तुलना कर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

‘मैं अमर हूं, मुझे कुछ नहीं हो सकता’, ‘मिर्जापुर’ में ‘मुन्ना भैया’ की वापसी पर Divyenndu Sharma बोले- ‘मुझे मारना एक गलती थी’

खाने-शराब में मिलावट को लेकर फूटा ‘धुरंधर’ फेम राकेश बेदी का गुस्सा, बोले- अटेम्प्ट टू मर्डर का केस हो

PM मोदी के समर्थन में बोलना एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर को पड़ा भारी? सोशल मीडिया पर अनफॉलो के बाद भी फैंस से बोलीं- ‘मैं अपने बयान पर कायम हूं’