मुंबई

सावधान: पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आया आंतकी गिरफ्तार, पर अभी तक नहीं टला है खतरा!

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकी के निशाने पर कई बड़े राजनेता थे और ...

2 min read
May 14, 2018
terrorist
terrorist

मुंबई. महाराष्ट्र एटीएस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आया है। यह मुंबई और कुछ बड़े शहरों में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। महाराष्ट्र एटीएस से मिली जानकारी में सामने आया है कि यह आतंकी देश में धमाका करने की साजिश में था। एक बड़े अधिकारी की माने तो जांच के दौरान पूछताछ में पता चला है कि फैजल मिर्जा नाम का यह आतंकी देश के कई बड़े शहरों में सीरियल ब्लास्ट करने की प्लानिंग रच चुका था। एटीएस सूत्रों की मानें तो अभी भी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। सीमा पार से ट्रेनिंग लेकर आतंकी देश में दाखिल हुए हैं और बड़ा आतंकी हमला हो सकता है।

पाक हैंडलर के संपर्क में था आतंकी

मिर्जा लश्कर के कैम्प में ट्रेनिंग लेकर आया है और वह मुंबई का ही रहने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिर्जा के निशाने पर बड़े राजनेता थे, जिसकी प्लानिंग रची जा चुकी थी। मिर्जा मुंबई से पाकिस्तान दुबई के रास्ते ट्रेनिंग लेने गया था। मिर्जा पाकिस्तान से आने के बाद मुंबई के अपने घर मे ही रह रहा था और पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था।

रविवार को पकड़ा गया था आतंकी

गौरतलब है कि महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने 11 मई को एक 32 वर्षीय संदिगध व्यक्ति को जुहू से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति मुबंई व देश के अन्य इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। आरोपी के पास से कई संदिगध सामान भी मिले थे। एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया था जहां से उसे 21 मई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। सभी जांच ऐजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Published on:
14 May 2018 06:36 pm
Also Read
View All
जिस दोस्त के अंतिम संस्कार में बिखर गए सलमान, उसी कुमुद राणे के जन्मदिन को यूं मना रहे थे भाईजान, वीडियो हुआ वायरल

तमिल के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का हुआ निधन, लंबी बीमारी के चलते 85 की उम्र में कहा अलविदा

बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी को मिलने के बाद अभिनेता और TMC सांसद देव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नए सीएम अब आ चुके हैं

ठाकरे पिता-पुत्र को लगा बड़ा झटका, एक साथ 20 नगरसेवक शिंदे की शिवसेना में शामिल, वर्ली में भी लगी सेंध

‘हर आदमी दो पत्नियां चाहता है’ से ‘पहली पत्नी को तलाक देने की बात’ तक, विवादित बयान देकर बुरा फंसे दो पत्नियों वाले अरमान मलिक