1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL-11: सूर्यकुमार यादव का बड़ा कारनामा, पाया वो मुकाम जो अबतक था भारतीयों से अछूता

आईपीएल के 47वें मैच में राजस्थान ने मुंबई को 7 विकेट से हराया। लेकिन इस मैच में मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 May 2018, 1:46 AM IST

ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में कई क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन के दम पर खूब सुर्खियां बटोरी है। मुंबई के सलामी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव भी एक ऐसे ही बल्लेबाज हैं। सूर्य ने आईपीएल में अपनी चमक इस कदर बिखेड़ी कि एक के बाद एक कई विराट रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज होते गए। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव हाल ही में आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बने थे। अब उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

राजस्थान से था मुंबई का मुकाबला-
आईपीएल के 47वें मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में राजस्थान के कप्तान आजिंक्य रहाणे ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। अपने घरेलू मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम को सूर्यकुमार यादव औऱ इविन लुइस की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ठोस शुरुआत दी।

31 गेंदो पर 38 रन बनाए-
इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 गेंदों पर 87 रनों की साझेदारी की। जोफ्रा ऑर्चर की गेंद पर आउट होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए। यादव इस मैच में अच्छी शुरुआत पा चुके थें, लेकिन बड़ी पारी खेल पाने में नाकाम रहे। हालांकि इस छोटी पारी के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ट क्रिकेटर-
सूर्यकुमार यादव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए है। बता दें कि अनकैप्ड बल्लेबाज वैसे क्रिकेटरों को कहा जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया हो। इस सीजन में अबतक यादव के बल्ले से 12 मैचों में 473 रन निकल चुके हैं। जो बतौर अनकैप्ड सबसे ज्यादा है।

सात साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा-
इस बड़े उपलब्धि को हासिल करते ही सूर्यकुमार यादव ने सात साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आपको बता दें कि अबतक बतौर अनकैप्ड किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पॉल वालथाटी ने बनाया था। वालथाटी ने साल 2011 में 463 रन बनाए थे। जिसे यादव ने तोड़ दिया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने साल 2015 में 439 रन बनाए थे। वहीं आरसीबी के लिए खेल रहे मंदीप सिंह ने साल 2012 432 रन बनाए थे।