नागौर

रेण में ओवरब्रिज पर लोहे के गार्डर रखने के कार्य के कारण तीन चरणों में आज 5.30 घंटे बंद रहेगी फाटक

एनएच 58 के यातायात में बड़ा बदलाव : अब 12 सितंबर को सवां 5 तो 13 सितंबर को पौने 4 घंटे बंद रहेगी फाटक

2 min read
Sep 11, 2025
रेण रेलवे फाटक संख्या सी-85

मेड़ता सिटी. नागौर जिले के रेण रेलवे फाटक संख्या सी-85 पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करवाए जा रहे ओवरब्रिज निर्माण के चलते लोहे के गार्डर रखने का कार्य गुरुवार, 11 सितम्बर से शुरू हो रहा है। यह काम अगले 3 दिनों तक चलेगा। जिसके चलते पहले दिन गुरुवार को रेण रेलवे फाटक तीन अलग-अलग चरणों में 5.30 घंटे बंद रहेगी। इसके मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। ऐसे में वाहन चालक यू-टर्न लेकर दूसरे रूट से भी गुजरेंगे। वहीं, 12 सितम्बर को यह फाटक सवा 5 घंटे तो 13 सितम्बर को पौने 4 घंटे बंद रहेगी।

रेण रेलवे फाटक संख्या सी-85

जानकारी अनुसार, उत्तर-पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल की ओर से रेण आरओबी पर लोहे के गार्डर रखने के कार्य को लेकर समय सारिणी जारी की है, जिसके अंतर्गत 11, 12 और 13 सितंबर को तीन दिन रेण रेलवे फाटक संख्या सी-85 तीन चरणों में 3.45 से लेकर 5.30 घंटे तक बंद रहने वाली है। जिसकी शुरुआत गुरुवार सुबह 9.50 बजे से हो गई, जो पहले चरण में दोपहर 12.50 तक बंद रहेगी। इसके बाद दूसरे चरण के तहत फाटक दोपहर 1.15 बजे से 14.30 बजे तक 1.15 घंटे के लिए बंद रखी जाएगी। इसी तरह तीसरे चरण में शाम 4.15 से 5.30 तक 1.15 घंटे फाटक को बंद रखकर लोहे के गार्डर रखने का कार्य होगा। रेण रेलवे फाटक के साढ़े 5 घंटे बंद रहने से एनएच 58 से गुजरने वाले हजारों वाहन प्रभावित होंगे। इसके लिए अजमेर सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता की ओर से नागौर अतिरिक्त जिला कलक्टर को पत्र लिखने के बाद कार्य संतोषजनक रूप से पूरा हुआ, इसको लेकर यहां पुलिस के जवान भी तैनात रहे।

अगले दो दिन इस समय बंद रहेगी फाटक

12 सितंबर

कब से - कब तक - कुल समय

सुबह 7.55 - सुबह 8.55 - 1 घंटे

सुबह 10.30 - दोपहर 12 - 1.30 घंटे

दोपहर 1.15 - दोपहर 2.30 - 1.15 घंटे

शाम 6.00 - शाम 7.30 - 1.30 घंटे

13 सितंबर

कब से - कब तक - कुल समय

सुबह 7.55 - सुबह 8.55 - 1 घंटे

दोपहर 1.15 - दोपहर 2.30 - 1.15 घंटे

शाम 6.00 - शाम 7.30 - 1.30 घंटे

72 में से 14.30 बंद रहेगा हाइवे

उल्लेखनीय है कि अजमेर से नागौर जाने वाले नेशनल हाइवे 58 पर अगले तीन दिन तक यातायात प्रभावित रहने वाला है। आगामी 72 घंटों में 14:30 घंटे तक रेण रेलवे फाटक पर यह हाइवे बंद रहेगा। दरअसल, यहां रेलवे ओवरब्रिज बन रहा है। इसी काम की वजह से ब्लॉक लिया गया है। ऐसे में अगले तीन दिन तक हाइवे दिन में साढ़े 5 से पौने 4 घंटे तक बंद रहेगा।

Published on:
11 Sept 2025 11:05 am
Also Read
View All

अगली खबर