नागौर

Merta City Murder: ज्वैलरी शॉप पर हमला, स्वर्णकार समाज के नेता की हत्या, सर्राफा बाजार बंद कर व्यापरियों ने दिया धरना

Merta City Crime: ज्वैलरी दुकान में घुसकर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सर्राफा बाजार बंद रहा और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

2 min read
Feb 10, 2026
फोटो: पत्रिका

Jewellery Shop Owner Stabbed To Death: मेड़ता सिटी में आधी रात को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में मेड़ता मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष पंकज सोनी की मौत हो गई, जबकि दुकान में काम कर रहे दो बंगाली कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें

Asaram News: आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका, 16 फरवरी से हाईकोर्ट में डे-टू-डे सुनवाई

काम के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार जैतारण चौकी निवासी पंकज सोनी (40) पुत्र गोरधनलाल सोनी रात करीब साढ़े 12 बजे अपनी ज्वैलरी शॉप में दो कारीगरों संजय और संदीप के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस दो बदमाश दुकान में घुसे और अचानक हमला शुरू कर दिया। बदमाशों के हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई।

चाकू के वार से व्यापारी की मौत

हमले में पंकज सोनी के छाती और पेट में चाकू के गंभीर घाव लगे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल कारीगरों को उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां ऑन कॉल डॉक्टर डॉ. कमलेश गौरा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अजमेर रेफर कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मेड़ता पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर पश्चिम बंगाल से जुड़े आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

परिजनों और व्यापारियों का धरना

हत्या की घटना के बाद परिजन और स्वर्णकार समाज के लोग उप जिला चिकित्सालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। पुलिस अधिकारी धरना दे रहे लोगों से समझाइश करते नजर आए।

सर्राफा बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

घटना के विरोध में मेड़ता की सैकड़ों सर्राफा दुकानें बंद रहीं। स्वर्णकार व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक व्यापारियों में रोष बना रहेगा। व्यापारियों ने जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

थाने में घुसते ही चकरा गया विधायक का सिर, न संतरी मिला न मुंशी; थानेदार की लगा दी क्लास

Updated on:
10 Feb 2026 02:27 pm
Published on:
10 Feb 2026 11:40 am
Also Read
View All

अगली खबर