नागौर

नागौर : श्रम की बूंदों से निखरेगा प्रताप सागर तालाब

प्रताप सागर तालाब पर श्रमदान कल, पत्रिका अभियान के तहत होगा सौन्दर्यकरण,पम्पसेट से खाली किया जा रहा तालाब।

1 minute read
Oct 14, 2017
Chairmen Kripa Ram Solanki at pratap Sagar talab

नागौर. शहर के ऐतिहासिक प्रताप सागर तालाब के वैभव को लौटाने को लेकर चलाए जा रहे पत्रिका अभियान के तहत रविवार को श्रमदान किया जाएगा। श्रमदान में Nagaur नगर परिषद, रुडिप, कृष्ण गोपाल गोशाला, माहेश्वरी महिला संगठन,भारत विकास परिषद, गो प्रेमियों समेत विभिन्न संघ, संस्थाएं व सामाजिक संगठन सहभागी बनेंगे। गौरतलब है कि तालाब से गंदे पानी की निकासी लगातार जारी है और तालाब के घाट नजर आने लगे हैं।
लोगों से की चर्चा
शुक्रवार को सभापति कृपाराम सोलंकी ने Pratap Sagar के आसपास रहने वाले लोगों से भी श्रमदान व सौन्दर्यकरण को लेकर चर्चा की। सभापित सोलंकी ने कहा कि श्रमदान में तालाब के पूर्वी भाग में झाडिय़ों को काटने के साथ पेड़-पौधों की सार-संभाल की जाएगी। सफाई के लिए तीन जेसीबी व ट्रेक्टर समेत अन्य संसाधनों की व्यवस्था की गई है। सोलंकी ने आह्वान किया है तालाब के सौन्दर्यकरण में सभी सहभागी बने।
सभापति सोलंकी ने देखा सड़क निर्माण कार्य
दिवाली पर्व से पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त करने व नई सड़कों का निर्माण करने की मांग के बीच नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी ने शुक्रवार को किले की ढाल में सड़क निर्माण कार्य, सफाई व नालों की सफाई व्यवस्था देखी। सोलंकी दोपहर में पार्षदों व नगर परिषद कर्मचारियों के साथ किले की ढाल पहुंचे व वहां पर चले रहे सड़क निर्माण कार्य को देखकर ठेकेदार को गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिए।
कर्मचारियों को हिदायत
सभापति सोलंकी ने सड़क निर्माण कार्य देखने के बाद ठेकेदार को कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कहीं से भी शिकायत मिलने पर भुगतान नहीं किया जाएगा। सभापति सोलंकी ने पार्षदों के साथ दिवाली पर्व के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। सोलंकी ने नालों की सफाई को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि समय पर सफाई नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

नागौर : अतिक्रमियों की पैरवी करते नजर आए अधिकारी
Published on:
14 Oct 2017 11:26 am
Also Read
View All