नागौर

आरोपियों को फांसी होने तक नंगे पांव घूम रहे नागौर के पंवार ने Hyderabad Encounter के बाद फिर पहने जूते

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार व हत्या ( Hyderabad Case ) मामले के चारों आरोपियों का एनकाउंटर ( Hyderabad Encounter ) होने के बाद शुक्रवार को नगर परिषद के पूर्व उपसभापति रूप सिंह पवार ने कलेक्टर को दिए गए पदवेश (जूते) वापस लिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 12:49 AM IST
Wearing shoes after Hyderabad Encounter roop singh of nagaur
Wearing shoes after Hyderabad Encounter roop singh of nagaur

नागौर।
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार व हत्या ( hyderabad case ) मामले के चारों आरोपियों का एनकाउंटर ( Hyderabad Encounter ) होने के बाद शुक्रवार को नगर परिषद के पूर्व उपसभापति रूप सिंह पवार ने कलेक्टर को दिए गए पदवेश (जूते) वापस लिए।

नंगे पांव चलने का लिया था संकल्प ( nagaur news )

गौरतलब है कि पंवार ने घटना से आहत होकर गत दिनों जिला कलक्टर के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) को जूते भिजवाए थे। पंवार ने आरोपियों को फांसी की सजा होने तक नंगे पांव चलने का संकल्प लिया था।


कलेक्टर से जूते वापस लिए

पंवार ने बताया कि सुबह मीडिया के माध्यम से एनकाउंटर की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बालाजी मंदिर, जहां उन्होंने आरोपियों की सजा के लिए मन्नत मांगी थी, में धोक दी। इसके बाद जिला कलेक्टर से जूते वापस लिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा मिलने तक नंगे पांव चलने का संकल्प पूरा होने पर वे अब फिर से जूते पहनेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
7 Dec 2019, 12:49 AM IST
Published on: