
ग्रामीणों ने देर रात तीन युवकों को रस्सी से बांध की जमकर पिटाई, लगाए संगीन आरोप...
पाली.
सदर थाना क्षेत्र के मंडिया गांव में सोमवार देर रात को चोरी की फिराक में घुसे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बांधकर जमकर पिटाई ( beat up ) की, इसके बाद पुलिस ( pali police ) को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।
यह है पूरा मामला ( pali crime news )
ग्रामीणों का आरोप है कि देर रात तीन युवक गांव में चोरी करने की नियत से घुसे। गांव के कुछ युवकों ने उन्हें देख लिया, उन्होंने तीनों युवकों का पीछा कर उनको पकड़ लिया। इसके बाद सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए और गांव के चौक में आ गए। तीनों युवकों को वहां लाकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की।
1 घंटे तक की पूछताछ
करीब 1 घंटे तक तक ग्रामीण उनसे पूछताछ करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों ने चोरी की नियत से घुसने की बात भी कबूली है।
चोरियों को लेकर ग्रामीण बरत रहे हैं सतर्कता
घटना के बाद सदर थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस तीनों युवकों को लेकर थाने गई है। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उल्लेखनीय की क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
Published on:
3 Dec 2019, 1:44 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.