नागदा

पहले चाकू से हमला, फिर चलते ट्रक से कुचल दिया मुंह, नागदा में पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या

Husband Murdered by Wife Lover: पत्नी ने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची। पहले चाकू से हमला किया, फिर चलते ट्रक में तकिए से मुंह दबाया और लाश कुचल दी।
2 min read
Jul 18, 2026
wife lover murder husband knife attack smothered pillow moving truck body crushed
Nagda Murder Case: मारपीट से तंग आकर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची हत्या की साजिश (फोटो सोर्स- Patrika)

Nagda Murder Case: मध्य प्रदेश के नागदा में सनसनीखेज तरीके से शख्स की हत्या ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था। इस हत्या की साजिश करने वाली पत्नी, प्रेमी सहित अन्य दो को खाचरौद न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही चारों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड में भी लगाया है। यह निर्णय वर्तमान परिस्थितियों को लेकर सनसनीखेज है, क्योंकि हाल ही में देश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें नवविवाहिता द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार रही है। ऐसे में यह निर्णय ऐसी युवतियां जो प्रेमी के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम दे रही है, उनके लिए सबक रहेगा।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

अभियोजन अधिकारी सुनील परमार ने बताया कि थाना बिरलाग्राम क्षेत्र में गांव बिरियाखेड़ी के नागदा-जावरा स्टेट हाईवे पर इंद्रानगर निवासी अकबर की लाश मिली थी। बिरलाग्राम पुलिस ने अकबर की हत्या में उसकी पत्नी नजीफा बी मंसूरी, महिदपुर रोड निवासी मुश्ताक पिता मोहम्मद मंसूरी, शाहरुख पिता अजीज मंसूरी और गांव बछोड़ा निवासी जितेंद्र पिता बनेसिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया था।

आरोपी अजीज मंसूरी और जितेंद्र सोलंकी (फोटो सोर्स- Patrika)

कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

बिरलाग्राम पुलिस ने तकनीकि साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया था। 16 जुलाई को अपर सत्र न्यायाधीश न्यायाधीश नीतुकांता वर्मा ने दो साल में सुनवाई पूरी कर सनसनीखेज अपराध में निर्णय दिया। जिसमें चारों आरोपियों को आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई।

पहले चाकू मारे, फिर हाईवे पर लाश रख ट्रक से कुचला

नागदा के इंद्रानगर निवासी अकबर की शादी महाराष्ट्र की नजीफा बी से हुई थी। इनके दो बेटे है। अकबर आरा मशीन पर काम करने के साथ ही शादी कराने का कार्य भी करता था। वह शराब के नशे में नजीफा बी से मारपीट करता था। महिदपुर रोड निवासी मुश्ताक अकबर का दोस्त था, उसका घर आना-जाना था। जिससे मुश्ताक और नजीफा में नजदीकियां बढ़ गई थी। रोज-रोज की मारपीट को लेकर नजीफा ने मुश्ताक के साथ मिलकर अकबर की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए शाहरुख ने अकबर को शादी कराने के लिए लड़की दिखाने के लिए रुपए दिलाने के लिए बुलाया था।

शाहरुख अकबर को बाइक से घिनौदा ले गया था। जहां मुश्ताक, शाहरुख और जितेंद्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। बाद में चलते ट्रक में तकिए से मुंह दबाकर मौत के घाट उतारा और फिर बिरियाखेड़ी में सड़क किनारे लाश को ट्रक से कुचल दिया था। जिससे चाकू के घाव भी दब गए थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए रुपए के लेन-देन का आरोप भी अकबर की पत्नी नजीफा बी ने लगाए थे, परंतु पीएम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद पुलिस ने 20 घंटे में ही बारीकी से पड़ताल कर हत्या के आरोप में पत्नी, प्रेमी और दो अन्य को गिरफ्तार किया था।

Updated on:
18 Jul 2026 04:56 pm
Published on:
18 Jul 2026 04:51 pm