18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के बाहर सोती वृद्धा के सिर-छाती पर पटका पत्थर, अशोकनगर में पीएम आवास के 75 हजार रुपए के लिए हत्या

PM Awas Yojana: कदवाया में अपने घर के बाहर सोती 73 साल की आदिवासी वृद्धा के सिर और छाती पर नकाबपोश बदमाशों ने पत्थर पटक कर हत्या कर दी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा।
2 min read
Google source verification
old woman murdered stone attack pm awas yojana money

Ashoknagar Old Woman Murder: पीएम आवास योजना की राशि के लिए विरद्ध की हत्या (फोटो सोर्स- Patrika enhanced by Gemini)

Ashoknagar Old Woman Murder: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में चंद पैसों के लालच में एक वृद्धा की निर्मम हत्या ने सनसनी मचा दी। कदवाया थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कदवाया के पुलिस थाने के ठीक पीछे स्थित आदिवासी मोहल्ले में सो रही 73 वर्षीय वृद्धा गोमा आदिवासी की अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने पत्थर पटककर बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों और पड़ोसियों ने पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के पैसों के लालच में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नकाबपोश बदमाशों ने वृद्धा के सिर पर किया हमला

घटना रात करीब 11:00 से 11:30 बजे के बीच की है, 73 वर्षीय गोमा आदिवासी लकवाग्रस्त (पैरालाइज्ड) थीं और अपने घर के बाहर अकेली सो रही थीं। पड़ोस में रहने वाले मनोज आदिवासी के अनुसार, रात के वक्त बाइक पर दो लोग आए थे, जिन्होंने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। चश्मदीद का दावा है कि उसने छत से दोनों बदमाशों को वृद्धा के सिर और छाती पर पत्थर पटकते और फिर वहां से भागते हुए देखा था।

पीएम आवास की राशि बनी हत्या का कारण

परिजनों के मुताबिक, मृतका के खाते में पीएम आवास योजना की किस्त के करीब 75 हजार रुपये आए थे। परिजनों ने खाते से रुपए निकालने वाले एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने दो दिन पहले खाते से वृद्धा का फिंगरप्रिंट तो लगवा लिया था, लेकिन उन्हें पैसे नहीं दिए थे। परिजनों का शक है कि वह युवक और उसका एक अन्य साथी इसी पैसे को हड़पने की नीयत से रात में आए और उन्होंने इस हत्या को अंजाम दिया।

जांच में जुटी पुलिस, मौके पर मिले खून से सने दो पत्थर

घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों की शिकायत और शक के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में दोनों से घटना के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है। साथ ही महिला के इंडिया पोस्ट के बैंक खाते की ट्रांजेक्शन डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि हत्या की पूरी गुत्थी को सुलझाया जा सके। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

कार्रवाई नहीं तो करेंगे चक्काजाम

वहीं पड़ौसी मनोज आदिवासी का आरोप है कि जब उसने घटना के बारे में बताया तो पुलिस के दीवान ने उसके साथ मारपीट की। समाज के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने हत्या करने वालों पर कार्रवाई नहीं की तो वह चक्काजाम करेंगे और मामले को लेकर कलेक्टर-एसपी तक और भोपाल तक भी जाएंगे।