नारायणपुर

CG Nikay Chunav Result: यहां 25 साल बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर BJP की वापसी, प्रत्याशी को 6329 मिले वोट, देखें कहां-किसका कब्जा

CG Nikay Chunav Result: नारायणपुर नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने 25 साल का सूखा मिटाते हुए अध्यक्ष पद पर भाजपा के इंद्र प्रसाद बघेल ने कांग्रेस की सुनीता मांझी को हराकर विजय हुए...
2 min read
CG Nikay Chunav Result: यहां 25 साल बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर BJP की वापसी, प्रत्याशी को 6329 मिले वोट, देखें कहां-किसका कब्जा

CG Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में सभी सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है। वहीं, भाजपा की सबसे बड़ी जीत नारायणपुर नगर पालिका में हुआ है। यहां भाजपा ने 25 साल का सूखा मिटाते हुए अध्यक्ष पद पर भाजपा के इंद्र प्रसाद बघेल ने कांग्रेस की सुनीता मांझी को हराकर विजय हुए। वहीं कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है। भाजपा के अरुण कौशिक पालिका अध्यक्ष बन गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका के 15 वार्डो में भाजपा के 13 पार्षद विजय हुए और कांग्रेस को 2 वार्डो में ही विजय हो पाए। नगर पालिका की सत्ता में 25 सालो का सूखा मिटने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। जय श्री राम के नारे लगाते ओर फटाक फोड़ कर जश्न मना रहे हैं।

बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का परिणाम

भाजपा की गीता सोम पुजारी ने अध्यक्ष पद के चुनाव में 1376 मतों से जीत दर्ज की।

CG Nikay Chunav Result: बीजापुर नगर पालिका वार्डवार परिणाम

भाजपा विजयी उम्मीदवार:
वार्ड 01 – अरविंद पुजारी
वार्ड 02 – यशोदा पैंकरा
वार्ड 03 – हितेश साहनी
वार्ड 05 – राधा लकड़ा
वार्ड 06 – संगति चलकी
वार्ड 07 – मुन्ना ताती
वार्ड 08 – बसंती लिंगम
वार्ड 09 – पप्पू चौहान
वार्ड 11 – संजय गुप्ता
वार्ड 12 – विक्रम दुदी
वार्ड 13 – मुकेश राठी
वार्ड 14 – सत्यवती पुजारी
वार्ड 15 – पुरुषोत्तम भंडारी
कांग्रेस विजयी उम्मीदवार:
वार्ड 04 – बेनूर रावतिया
वार्ड 10 – बबीता झाड़ी

गौरेला नगर पालिक भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे जीते

नगर पालिका परिषद गौरेला से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे ने जीत दर्ज की है। इसी तरह नगर पालिका परिषद पेंड्रा से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान ने जीत दर्ज की है। निर्दलीय को 3157 वोट मिले। वहीं नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी विजय हुए। उन्हें 2771 मत मिले. उन्होंने गुलाब गोस्वामी को 361 वोट से पराजित किया। गुलाब गोस्वामी को 2410 वोट मिले।

नगर पालिका परिषद पेंड्रा

वार्ड 1 वेद राम भाजपा जीते
वार्ड 2 सेम कली कोल कांग्रेस
वार्ड 3 सुनीता राठौर भाजपा
वार्ड 4 जय दत्त तिवारी निर्दलीय
वार्ड 5 शरद गुप्ता नंबर भाजपा जीते
वार्ड 6 पारस चौधरी कांग्रेस जीते
वार्ड 7 कुलदीप शुक्ला भाजपा
वार्ड 8 शाहिद राइन कांग्रेस
वार्ड 9 मनीष श्रीवास भाजपा
वार्ड 10 राजेश गुप्ता कांग्रेस जीते
वार्ड 11 अरुणा जायसवाल भाजपा जीती
वार्ड 12 बजरंग महलवाला कांग्रेस जीती
वार्ड 13 राजेश सोनी कांग्रेस जीते
वार्ड 14 देवी प्रसाद निर्दलीय
वार्ड 15 गणेश जायसवाल भाजपा

Updated on:
15 Feb 2025 12:22 pm
Published on:
15 Feb 2025 12:22 pm