
Kunkuri Nikay Election Results 2025: छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में सभी सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है। वहीं, सबसे बड़ा उलटफेर कुनकरी नगर पंचायत में हुआ है। सीएम विष्णुदेव साय की नगर पंचायत में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। कुनकरी नगर पंचायत में कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत का परचम लहराया है। वहीं कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है। भाजपा के अरुण कौशिक पालिका अध्यक्ष बन गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय में भाजपा लहर के बावजूद कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस ने विनय शील को चुनावी मैदान में उतारा था, जिन्होंने भाजपा के सुतबल यादव को हरा दिया है। अब विनय शील नगर पंचायत अध्यक्ष के नए अध्यक्ष होंगे।
जशपुर जिले की कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस के विनय सिंह ने 77 वोटों से जीते दर्ज की है। बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने यहां जमकर चुनाव प्रचार किया था। हालांकि यहां से कांग्रेस ने बाजी मारकर सभी को चौंका दिया है। बता दें कि जशपुर नगरपालिका परिषद के 20 वार्डों में कांग्रेस को 1, 1 निर्दलीय और 18 पर भाजपा की जीत हुई है।
विनय शील प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अहम राजनीति सलाहकार रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में अन्ना हजारे के साथ किसान आंदोलन से जुड़कर काम किया है, वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल रहते हुए पदयात्रा कर चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में 40 नगरपालिका का परिणाम आ गया है, इसमें 30 बीजेपी, 5 कांग्रेस और 5 निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है।
Updated on:
15 Feb 2025 11:45 am
Published on:
15 Feb 2025 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
