नारायणपुर

CG Assembly Election 2023 : केदार एव चंदन के बीच तीसरी बार होगा मुकाबला

CG Assembly Election 2023 : विधानसभा क्रमांक 84 नारायणपुर का क्षेत्र 3 जिलों में बिखरा हुआ है।

2 min read
केदार एव चंदन के बीच तीसरी बार होगा मुकाबला

नारायणपुर। CG Assembly Election 2023 : विधानसभा क्रमांक 84 नारायणपुर का क्षेत्र 3 जिलों में बिखरा हुआ है। इसमें नारायणपुर जिले के साथ ही कोंडागांव जिले का मर्दापाल एवं बस्तर जिले का भानपुरी शामिल है। इस विधानसभा में 2008 से लेकर 2018 तक 3 बार हुए विधानसभा चुनाव में 2 बार बीजेपी प्रत्याशी विजयी हुआ है। वही 1 बार कॉंग्रेस ने अपना पचरम लहराया है। वही 2023 विधानसभा चुनाव किसकी जीत होगी।


इसकी बांनगी 3 दिसम्बर को देखने को मिलेंगी। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा एवं काँग्रेस दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याक्षियों की घोषणा कर दी है। इसमें भाजपा से केदार कश्यप एवं काँग्रेस से चंदन कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे केदार एवं चंदन के बीच तीसरी बार मुकाबला होगा। दोनों प्रत्याशी 1-1 बार विजयी हुए है। लेकिन तीसरी हो रहे मुकाबले में काँग्रेस एवं भाजपा के बीच की निर्णायक है।


2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के केदार कश्यप ने काँग्रेस के चंदन कश्यप को 12 हजार 800 मतों मात दी थी। वही 2018 के चुनाव में काँग्रेस चंदन कश्यप ने भाजपा के केदार कश्यप को 2 हजार 647 मतों हराया था। इससे 2023 का विधानसभा चुनाव दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। इन दोनों का भविष्य नारायणपुर विधानसभा के 1 लाख 59 हजार 991 मतदाता तय करेंगे।

नारायणपुर विधानसभा क्रमांक 84 तीन जिलों फैला हुआ है। इससे नारायणपुर जिले के 127 मतदान केंद्रों में 40 हजार 400 पुरुष एवं 43 हजार 960 मतदाता शामिल है। वही कोंडागांव जिले के 56 मतदान केंद्रों में 17 हजार 479 पुरुष एवं 18 हजार 630 महिला मतदाता है। इसके साथ बस्तर जिले के 82 मतदान केंद्रों में 30 हजार 355 पुरुष एवं 31 हजार 257 महिला मतदाता शामिल है। नारायणपुर विधानसभा में महिला मतदाता की संख्या अधिक है।


2008 से अब तक हुए विधानसभा चुनाव

2008 से लेकर अब तक हुए 3 बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 2 बार एवं काँग्रेस ने 1 बार जीत हासिल की है। इसमे 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के केदार कश्यप ने कॉंग्रेस के रजनु नेताम को 21 हजार 635 वोटों से हराया था। वही 2013 के चुनाव में भाजपा के केदार ने काँग्रेस के चंदन कश्यप को 12 हजार 800 मतों से मात दी थी। इसके साथ ही 2018 के चुनाव में काँग्रेस के चंदन कश्यप ने भाजपा के केदार कश्यप को 2 हजार 647 मतों से हराया था।

Published on:
16 Oct 2023 01:50 pm
Also Read
View All