नारायणपुर

CG First Phase voting : भाजपा से केदार कश्यप, लता उसेंडी, कांग्रेस से मोहन मरकाम ने डाला वोट

CG First Phase voting : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो चूका है।

less than 1 minute read
भाजपा से केदार कश्यप, लता उसेंडी, कांग्रेस से मोहन मरकाम ने डाला वोट

नारायणपुर/ कोंडागांव। CG First Phase voting : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो चूका है। जिले में सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी केदार काश्यप ने सबसे पहले अपने मत का प्रयोग किया।

इस दौरान केदार कश्यप उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा देश में मोदी की सरकार है ,और उन्हें उम्म्मीद है कि प्रदेश में इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनकर रहेगी, और दोनों सरकारें मिलकर विकास की बहार बहाएंगी। केदार कश्यप को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने चन्दन कश्यप को उतारा है। भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी ने कोंडागांव में सबसे पहले वोट डाला। कोंडागांव से मोहन मरकाम ने भी अपने मत का प्रयोग कर दिया है।

बता दें कि, 20 विधानसभा क्षेत्रों के मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट की जनता वोट कर रहे हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में 223 प्रत्याशियों मैदान मेें हैं।
10 सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे वोटिंग होगी। बता दें कि, इस 20 सीटों में कुल 223 प्रत्याशी है। इनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी मैदान में है। बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग में कुल 40 लाख 78 हजार 681 वोटर है। इसके लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए हैं। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Published on:
07 Nov 2023 07:30 am
Also Read
View All