खेल प्रतियोगिता के दौरान हुई घटना, गांव में पसरा मातम .
नारायणपुर . कापसी गांव में खेल के दौरान हृदयकारक घटना सामने आई है। इस घटना से खिलाडियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कापसी गांव में फुटबॉल मैच के दौरान एक खिलाड़ी की अचानक मौत हो गई। इससे खडक़ागांव का माहौल मातम में तब्दील हो गया है। जानकारी के अनुसार कापसी गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल की करीब 32 फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया था।
[typography_font:14pt;" >निर्दयी मां - बाप ने दो दिन की नवजात बच्ची को फेंका सड़क में, जब सुबह ग्रामीण ने देखा इस हाल में तो...
इसमें मंगलवार को खडक़ागांव और मुझमेंटा गांव की टीम्मों के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। इसमें खडक़ागांव की टीम गोल में बढ़त बनाकर जीत की ओर अग्रेसर हो रही थी। इसी दौरान खडक़ागांव टीम के खिलाड़ी फरसुराम गोटा पिता दसमन उम्र 19 अचानक गिरकर बेहोश हो गया था। फरसुराम को गिरा हुआ देखकर साथी खिलाड़ी उसके पास पहुंचकर उठाने की कोशिश करने में जुट गए।
इसमें साथी खिलाडियों ने फरसुराम को पानी पिलाकर मुंह से सांस देने सहित छाती को पम्पिंग करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद फरसुराम के नहीं उठने पर खिलाडिय़ों ने 108 में फ़ोनकर एम्बुलेन्स को कापसी गांव में बलाया था। लेकिन संजीवनी 108 समय पर नहीं पहुंचने पर साथी खिलाड़ी फरसुराम को मोटर साईकिल में बैठाकर जिला अस्पताल के लिए निकले थे। इसी दौरान गढ़बेंगाल के पास संजीवनी 108 मिलने पर खिलाड़ी फरसुराम को इसमें जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां पर जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद डाक्टरों ने फरसुराम को मृत घोषित कर दिया । इसके बाद घटना की जानकारी मृतक खिलाडी फरसुराम के परिजनों को दी गई।
Click & Read More Chhattisgarh News.