नारायणपुर

नक्सलियों की नापाक करतूत, सड़क खोदकर लगाया IED बम, जवानों ने किया जब्त

CG Naxal Attack: जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क खोदकर आईईडी बम लगाया। (Narayanpur Naxal news) सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने कार्रवाई की और आईईडी बम जब्त कर लिया...
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2024, 1:35 PM IST
cg_naxal_bainnar.jpg

Narayanpur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सली वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोंगडागांव के बाद अब नारायणपुर में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। वहीं जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क खोदकर आईईडी बम लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने कार्रवाई की और आईईडी बम जब्त कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने पुलिस कैम्प कड़ेनार एवं कडिय़ामेटा कड़ेमेटा के बीच ग्राम बुरगुम के पास में अज्ञात नक्सलियों के द्वारा मार्ग खोदकर बैनर लगाकर मार्ग को अवरुद्ध किया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से आईईडी बम बरामद किया। नक्सलियों ने धमकी भरा पर्चा भी जारी किया था। जिसे पुलिस टीम ने जब्त कर लिया। इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है।

Updated on:
28 Mar 2024, 1:35 PM IST
Published on: