नारायणपुर

14 फरवरी से छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार होंगे आदिवासी खिलाड़ी

Khelo India Tribal Games: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य टीम के चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक बिलासपुर और रायपुर में आयोजित किए जाएंगे।

less than 1 minute read
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (photo source- Patrika)

Khelo India Tribal Games: भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में 14 फरवरी से किया जाना प्रस्तावित है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कुल 9 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें 7 प्रतिस्पर्धात्मक खेल तथा 2 डेमो खेल सम्मिलित हैं।

ये भी पढ़ें

CG Ration Shop: कभी सर्वर तो कभी टाइमिंग का खेल, जिले में 650 से ज्यादा दुकानें नियमित रूप से नहीं खुल रहीं

Khelo India Tribal Games: छत्तीसगढ़ राज्य टीम का गठन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 6 से 8 जनवरी तक बिलासपुर एवं रायपुर में किया जाएगा। इन चयन ट्रायल के माध्यम से महिला एवं पुरुष वर्ग की छत्तीसगढ़ राज्य टीम का गठन किया जाएगा। यह स्पर्धा खिलाडिय़ों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का सशक्त मंच प्रदान करता है।

पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

Khelo India Tribal Games: चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य है। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयु सीमा खुली रखी गई है।

ट्रायल के समय खिलाडिय़ों को अपना मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड अथवा स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन https:// nicforms. nic. in. लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।

Updated on:
04 Jan 2026 01:57 pm
Published on:
04 Jan 2026 01:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर