नारायणपुर

Narayanpur IED Blast : नक्सलियों के लगाए बम की चपेट में एक जवान घायल

Narayanpur IED Blast : छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड के झझारा इलाके में भी नक्सलियों (Naxalites) के आईईडी ब्लास्ट (IED blast) में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। सभी जवान झारखंड जगुआर यूनिट के थे।
1 minute read
naxal.jpg
Sukma Naxak News: एक सप्ताह से पहले अगवा चार ग्रामीणों को नक्सलियों ने किया रिहा

नारायणपुर। Narayanpur Ied Blast : नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur Ied Blast) से आ रही है। IED ब्लास्ट में एक जवान (ITBP soldier) की घायल होने की खबर है। घटना नारायणपुर से सोनपुर रोड़ पर हुआ है जहां नक्सलियों ने प्रेशर और IED प्लांट कर रखा है। घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है , अभी जवान की हालात सामान्य बताई जा रही है। मामले की पुष्टि एसएसपी नीरज चंद्राकर ने की है।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में कल रात एक गाय आ गयी थी। सोनपुर कैंप के ITBP जवानों (ITBP soldier) को सूचना मिलने के बाद आज सुबह बम स्कॉट का दस्ता सर्चिंग के लिए निकली थी। सर्चिंग के दौरान आईटीबीपी के एक सब इंस्पेक्टर इसकी चपेट में आ गए। इलाज के लिए जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुवार यूनिट के 3 जवान शहीद
झारखंड (Jharkhand) के झझारा इलाके में भी नक्सलियों (Naxalites) के आईईडी ब्लास्ट (IED blast) में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। सभी जवान झारखंड जगुआर यूनिट (Jharkhand Jaguwar unit) के थे। इस नक्सली हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन (Search operation) शुरू कर दिया है।

कुछ रोज पहले बस्तर में 23 जवान हुए थे शहीद
बस्तर में 2500 से अधिक नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद डीआरजी, कोबरा, सीएएफ, डीएफ की संयुक्त टीमें तर्रेम के लिए रवाना की गई थीं। जहाँ फोर्स द्वारा बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया था। मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए।

Updated on:
21 Apr 2021 03:38 pm
Published on:
21 Apr 2021 01:33 pm