जिले में 15 से अधिक स्थानों पर 33 केवी लाइन में आई खराबी से दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई जो शनिवार की देर रात रही और अमला आंधी कम होने के साथ ही लाइन को दुरुस्त करने में जुटा रहा ताकि आपूर्ति बहाल हो सके।
Faults in the 33 kV power lines नरसिंहपुर. जिले में तेज आंधी ने एक बार फिर तबाही मचाई है, शनिवार को दोपहर में अचानक तेज आंधी चलने और कई जगह बारिश होने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। जगह-जगह पेड़ गिरे, खंभे-तार टूटे, ट्रांसफार्मरों को नुकसान हुआ। जिले में 15 से अधिक स्थानों पर 33 केवी लाइन में आई खराबी से दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई जो शनिवार की देर रात रही और अमला आंधी कम होने के साथ ही लाइन को दुरुस्त करने में जुटा रहा ताकि आपूर्ति बहाल हो सके।
शनिवार को सुबह से उमस भरी गर्मी रही, दोपहर में अचानक मौसम बदला, बादल छाने के साथ ही तेज आंधी शुरू हो गई। गोटेगांव, तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, करेली, सांईखेड़ा, गाडरवारा, करेली तहसील में कई जगह खंभे गिरने और लाइन टूटने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जाता है कि सांईखेड़ा, करेली, करपगांव, चीचली, इमलिया, तेंदूखेड़ा, कौडिय़ा क्षेत्र में सर्वाधिक विद्युत लाइन को नुकसान हुआ है। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री नीलाभ श्रीवास्तव ने बताया कि अभी अमला लाइन को सुधारने में लगा है, जहां से सूचनाएं मिल रही हैं, कार्य कराने टीम भेजी जा रही है। करीब 15 स्थानों पर 33 केवी लाइन खराब हो गई है, अभी यह आंकलन करना मुश्किल है कि कहां कितना नुकसान हुआ है। लाइन की आपूर्ति से कई क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट की बनी स्थिति को दूर करने टीमें कार्य में लगी हैं।
अंाधी के दबाब में बड़े-बड़े पेड़ गिरे