2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैशाख पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान, सुबह से दोपहर तक चला पूजन-अनुष्ठान का दौर

वैशाख पूर्णिमा पर शुक्रवार को जिले के सभी प्रमुख नर्मदा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना बना रहा।

2 min read
Google source verification
वैशाख पूर्णिमा पर शुक्रवार को जिले के सभी प्रमुख नर्मदा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना बना रहा। विशेष रूप से बरमान, सतधारा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने जीवनदायिनी नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर घाटों पर विधि-विधान से पूजन-अनुष्ठान किया

बरमान के सीढ़ीघाट पर स्नान करते हुए श्रद्धालुओं की भीड़।

Vaishakh Purnima नरसिंहपुर. वैशाख पूर्णिमा पर शुक्रवार को जिले के सभी प्रमुख नर्मदा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना बना रहा। विशेष रूप से बरमान, सतधारा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने जीवनदायिनी नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर घाटों पर विधि-विधान से पूजन-अनुष्ठान किया और यथाशक्ति दान-पुण्य भी किया। बरमान में अत्यधिक भीड़ के चलते हालात ऐसे रहे कि सीढ़ी घाट के ऊपर सडक़ पर जाम की स्थिति बन गई। कई श्रद्धालुओं द्वारा वाहन सडक़ किनारे खड़े कर दिए जाने से आवागमन बाधित रहा। साथ ही आने-जाने का मार्ग एक ही होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीढ़ी घाट पर सुबह से दोपहर तक स्नान और पूजन का क्रम लगातार चलता रहा। घाट पर बने मंडपों के नीचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित कथा-अनुष्ठान भी किए। इसी तरह रेत घाट पर भी बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचे।
सतधारा क्षेत्र में नए पुल के पास, पुराने पुल से लगे घाटों और सूर्यकुंड क्षेत्र में भी दिनभर स्नान का क्रम जारी रहा। भीड़ और वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण पुराने पुल से वाहनों की निकासी में दिक्कतें आईं। कई श्रद्धालुओं ने स्नान पूजन के बाद नर्मदा में नौका विहार का आनंद भी लिया। इसी तरह नरसिंहपुर से लगे चिनकी, महादेव पिपरिया घाट सहित अन्य घाटों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस की सक्रियता नजर आई।

रेत घाट बरमान खुर्द में भीड़ से आवागमन बाधित
रेत घाट बरमान खुर्द में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। घाट तक पहुंचने के लिए दो मार्ग उपलब्ध होने के बावजूद अधिकांश लोग पुराने मार्ग से ही पहुंचे, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में लोग रास्ते में ही खड़े रहने से आवागमन में परेशानी हुई और श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए इंतजार करना पड़ा। व्यवस्था बनाए रखने और सुचारू आवागमन के लिए करेली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग