2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंधी-बारिश से 350 पोल गिरे, कंपनी को 14 लाख का नुकसान, जिले के 125 गांवों में 8 से 9 घंटे रहा ब्लैकआउट

जिले भर में करीब 350 सीमेंट पोल क्षतिग्रस्त हुए, जबकि लगभग 14 डीपी खराब हो गईं। इसके चलते 125 से अधिक गांवों में 8 से 9 घंटे तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही।

2 min read
Google source verification
तेज आंधी और बारिश के कारण मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को कुछ ही घंटों में करीब 14 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं जिन किसानों की फसलें आंधी के दबाब में खेतों आड़ी हुईं उनमें नुकसान देखने किसान सुबह से खेतों में पहुंचे, सर्वे के लिए अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे।

गुड़वारा क्षेत्र में लाइन सुधारते कर्मचारी।

125 villages blackout lasting 8 to 9 hours नरसिंहपुर। जिले में गुरुवार शाम अचानक बदले मौसम ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज आंधी और बारिश के कारण मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को कुछ ही घंटों में करीब 14 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं जिन किसानों की फसलें आंधी के दबाब में खेतों आड़ी हुईं उनमें नुकसान देखने किसान सुबह से खेतों में पहुंचे, सर्वे के लिए अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे।
कंपनी के अनुसार जिले भर में करीब 350 सीमेंट पोल क्षतिग्रस्त हुए, जबकि लगभग 14 डीपी खराब हो गईं। इसके चलते 125 से अधिक गांवों में 8 से 9 घंटे तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। हालात संभालने के लिए कंपनी की करीब 70 टीमें तत्काल मैदान में उतारी गईं। 350 से अधिक कर्मचारियों ने रातभर काम करते हुए शुक्रवार सुबह करीब 4 से 4. 30 बजे तक सुधार कार्य जारी रखा, जिसके बाद प्रभावित गांवों में धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।


शक्रवार को भी दिनभर टीमों द्वारा टूटे पोल बदलने और लाइनों की मरम्मत का कार्य जारी रहा। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते सप्लाई बंद कर दिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी। बताया गया है कि बरमान विद्युत केंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान हुआ, जहां सुधार कार्य के लिए बड़ी संख्या में टीमें लगाई गईं। हर टीम में 5 से 7 कर्मचारी शामिल रहे। कार्य को तेजी देने के लिए 12 ठेकेदारों की टीमों को भी शामिल किया गया।


नुकसान में खास-खास
350 से अधिक सीमेंट पोल क्षतिग्रस्त
करीब 14 डीपी खराब
125 गांवों में 8-9 घंटे ब्लैकआउट
70 टीमें और 350 से ज्यादा कर्मचारी जुटे
12 ठेकेदारों की टीमों को भी लगाया
समय पर सप्लाई बंद होने से बड़ा नुकसान टला
वर्जन
मौसम के कारण कंपनी को करीब 14 लाख का नुकसान अभी तक अनुमानित है। करीब 350 सीमेंट पोल टूटने से सवा सौ के लगभग गांव प्रभावित रहे हैं। सुधार के लिए 70 टीमें लगाई गई थीं, अभी भी कार्य करा रहे हैं। 250 नए पोल मिले हैं।
नीलाभ श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी नरसिंहपुर

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग