राष्ट्रीय

Abhijeet Dipke: पंजाब में कथित पेपर लीक पर अभिजीत दीपके की आई प्रतिक्रिया, बोले-‘हम उस पर भी बात करेंगे,प्लानिंग चल रही है’

Abhijeet Dipke: नीट-यूजी 2026 आंदोलन के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने पंजाब के कथित पेपर लीक मामलों पर भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर रणनीति बनाई जा रही है।
2 min read
Jul 26, 2026
PM CARES Fund, Abhijeet Dipke, PM CARES Fund Rs 8452 Crore, PM CARES Fund School Spending, BJP PM CARES Fund, Abhijeet Dipke PM CARES, PM CARES Fund Controversy, PM CARES Corpus 2024-25, PM CARES Fund Audit Report,
अभिजीत दीपके (फोटो-ANI)

Abhijeet Dipke On Punjab Paper Leak: पेपर लीक आंदोलन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पंजाब में सामने आए कथित पेपर लीक मामलों पर भी सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भी जल्द रणनीति बनाई जाएगी। वहीं, केंद्र सरकार से बातचीत और छात्रों पर दर्ज मामलों को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज किए गए मामलों का है।

पंजाब के कथित पेपर लीक पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

मीडिया से बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलन अभी कल ही समाप्त हुआ है, इसलिए आगे की रणनीति तय करने के लिए थोड़ा समय चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य की योजना जल्द सार्वजनिक की जाएगी। पंजाब में कथित पेपर लीक के सवाल पर उन्होंने कहा, 'हम उस मुद्दे पर भी बात करेंगे। फिलहाल उसकी प्लानिंग चल रही है।' हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस मामले में संगठन आगे किस तरह की कार्रवाई करेगा।

सरकार से बातचीत जारी, छात्रों पर दर्ज मामलों का उठाया मुद्दा

अभिजीत दीपके ने बताया कि सरकार के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज किए गए मामलों का है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि किसी भी छात्र के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होना चाहिए और इसी विषय पर सरकार से चर्चा चल रही है।

कपिल सिब्बल से मुलाकात करने पहुंचे अभिजीत दीपके

धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सीजेपी ने अब कानूनी मोर्चे पर भी सक्रियता बढ़ा दी है। आपको बता दें कि इसी क्रम में अभिजीत दीपके नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मिलने उनके आवास पहुंचे। हालांकि, इस मुलाकात का एजेंडा या दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का आधिकारिक डिटेल अभी सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि 25 जुलाई को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था।

क्या है पंजाब का कथित पेपर लीक विवाद?

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर परीक्षा प्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राज्य में लगातार पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। सिरसा के अनुसार, नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा, कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

Updated on:
26 Jul 2026 07:21 pm
Published on:
26 Jul 2026 06:58 pm