26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का अगला कदम, कपिल सिब्बल के घर पहुंचे अभिजीत दीपके, क्या है कारण?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मुलाकात के लिए उनके घर पहुंचे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jul 26, 2026

Abhijeet Dipke Meets Kapil Sibal, Abhijeet Dipke, Kapil Sibal, CJP, Cockroach Janta Party,

कपिल सिब्बल के घर पहुंचे अभिजीत दीपके (फोटो सोर्स - एएनआई)

Abhijeet Dipke Meets Kapil Sibal: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अब कानूनी लड़ाई तेज कर दी है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से उनके आवास पर मुलाकात की है। 25 जुलाई को नीट यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद परीक्षा सुधारों को लेकर देशभर में चर्चा जारी है।

कपिल सिब्बल से की मुलाकात

रविवार को CJP संस्थापक अभिजीत दीपके नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के आवास पहुंचे। दोनों के बीच हुई मुलाकात को हाल के छात्र आंदोलन और प्रदर्शन के बाद दर्ज मामलों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। हालांकि, बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान हुई थी झड़प

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के नेतृत्व में दिल्ली में कई दिनों तक प्रदर्शन चला था। इसी दौरान संसद की ओर मार्च के समय प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया था। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले भी दर्ज किए गए। CJP लगातार इन मामलों को वापस लेने और पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग उठाती रही है।

इस्तीफे के बाद क्या बोले थे अभिजीत दीपके

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने आंदोलन का श्रेय किसी एक व्यक्ति को देने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि केवल मंत्री के इस्तीफे की वजह से उन्हें हीरो नहीं बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार यह जीत उन छात्रों और सभी लोगों की है जिन्होंने लंबे समय तक आंदोलन में हिस्सा लिया और अपनी आवाज बुलंद की।

दीपके ने यह भी कहा था कि यह आंदोलन का अंत नहीं बल्कि शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आगे भी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और छात्रों के हितों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल कपिल सिब्बल से हुई मुलाकात को भी इसी घटनाक्रम की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

CJP Protest