राष्ट्रीय

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने से पहले रद्द, ये है वजह

अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द कर दी गई है। तकनीकी खराबी सामने आने के बाद उड़ान रद्द की गई।
2 min read
Air India
एयर इंडिया

गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) से लंदन (London) के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट रद्द (Flight Cancel) कर दी गई है। तकनीकी खराबी सामने आने के बाद विमान को रद्द करने का फैसला लिया गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI159 दिल्ली से अहमदाबाद आई थी। यहां से वह लंदन के लिए रवाना होने वाली थी। विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया गया।

आज दो विमानों की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले आज सैन फ्रांसिस्को से वाया कोलकाता मुबंई जाने वाली विमान के इंजन में ओवर हिटिंग की समस्या आने के कारण पायलट ने उड़ान रद्द कर दी थी। कोच्चि से दिल्ली जा रहे विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बम की सूचना मिलने पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सोमवार को भी आई थी तकनीकी खराबी

सोमवार को भी तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया के दो उड़ानों को लौटना पड़ा। दिल्ली से रांची जा रही फ्लाइट में तकनीकी समस्या आने के बाद पायलट उसे वापस दिल्ली ले गए। इससे पहले हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 तकनीकी खराबी के कारण वापस हांगकांड में लैंड हुई।

रविवार को भी उड़ान हुई रद्द

रविवार को भी दो उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ी देखी गई। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज के विमान को कुछ ही मिनटों बाद हीथ्रो पर लाया गया। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तब फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत मिले थे।

जेद्दा से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सऊदी अरब के एक विमान के पहियों से धुआं निकलता हुआ देखा गया। विमान बचाव और अग्निशमन (एआरएफएफ) की टीम मौके पर पहुंची और सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

12 जून को हादसे में 279 लोग मारे गए

12 जून को एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान एयरपोर्ट के पास एक मेडिकल हॉस्टल में जाकर क्रैश हो गया। हादसे में 279 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोग इस विमान हादसे में मारे गए। जिस मेडिकल हॉस्टल से विमान की टक्कर हुई, उसके 38 लोगों ने भी अपनी जान गंवा दी। विमान में सवार एक शख्स ही इस हादसे में किसी तरह ज़िंदा बचा।

Updated on:
17 Jun 2025 01:48 pm
Published on:
17 Jun 2025 01:45 pm
Also Read
View All
‘छात्राओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट? यह उनकी गरिमा पर हमला है’, राहुल गांधी ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं

‘झारखंड में बच्चे सुरक्षित नहीं, राहुल गांधी को देश कैसे सौंप दें?’ JMM के 8 कार्यकर्ताओं पर FIR, छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली-मुंबई में एच1एन1 के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक

‘राहुल गांधी महिला अधिकारों के चैंपियन नहीं, हिंदू विरोधी हैं’, मनुस्मृति विवाद पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा