अहमदाबाद विमान हादसा (Ahmedabad Plane Crash) भारत (India) ही नहीं, दुनियाभर में आज तक हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है। 12 जून को एयर इंडिया (Air India) का बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। हालांकि टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान हादसे का शिकार हो गया और एयरपोर्ट के पास एक मेडिकल हॉस्टल में जाकर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना की वजह से विमान में तो आगे लगी और नष्ट हुआ ही, साथ ही मेडिकल हॉस्टल को भी काफी नुकसान पहुंचा। इस दर्दनाक हादसे में 279 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोग इस विमान हादसे में मारे गए और जिस मेडिकल हॉस्टल से विमान की टक्कर हुई, उसके 38 लोगों ने भी अपनी जान गंवा दी। विमान में सवार एक शख्स ही इस हादसे में किसी तरह ज़िंदा बचा है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।