22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / ‘एलिस हुआंग सिर्फ चेहरा थीं’, Nvidia चिप्स चीन पहुंचाने के नेटवर्क का असली मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा

‘एलिस हुआंग सिर्फ चेहरा थीं’, Nvidia चिप्स चीन पहुंचाने के नेटवर्क का असली मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा

Nvidia AI चिप्स को चीन पहुंचाने के कथित नेटवर्क में ली मिंग की भूमिका को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। जानिए एलिस हुआंग, मेगास्पीड और सिंगापुर जांच का पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 22 Nov 2026, 5:51 PM IST

Alice Huang news

Jensen Huang And Alice Huang(AI Image-ChatGpt)

Nvidia News: अमेरिकी कंपनी Nvidia के एडवांस AI चिप्स को कथित तौर पर चीन पहुंचाने के नेटवर्क को लेकर नया खुलासा हुआ है। अब तक इस मामले में सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग का नाम चर्चा में था, लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस नेटवर्क के पीछे 52 वर्षीय चीनी कारोबारी ली मिंग की अहम भूमिका थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलिस हुआंग इस नेटवर्क का सार्वजनिक चेहरा थीं, जबकि पर्दे के पीछे ली मिंग कई कंपनियों के जरिए कारोबार को संचालित कर रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, ली मिंग ने दक्षिण-पूर्व एशिया में कंपनियों का ऐसा नेटवर्क तैयार किया था, जिसके जरिए अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों के बावजूद Nvidia के एडवांस AI चिप्स चीन तक पहुंचाने का कथित प्रयास किया गया। वह मेगास्पीड के कामकाज और बड़े कारोबारी फैसलों में भी सक्रिय था। हालांकि, मेगास्पीड ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।

कौन है ली मिंग, जिस पर लगे हैं धोखाधड़ी के आरोप?


WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, 52 वर्षीय ली मिंग सिंगापुर में कारोबार करता था। वह Nvidia चिप्स से लैस कंप्यूटर सर्वर की खरीद और आपूर्ति से जुड़ी कई कंपनियों के साथ काम कर रहा था। सिंगापुर में फरवरी 2025 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़ा मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने अमेरिकी सप्लायरों को बताया कि Nvidia चिप्स वाले सर्वर का इस्तेमाल सिंगापुर में उसकी अपनी कंपनी करेगी। लेकिन इन सर्वरों को पहले मलेशिया भेजा गया और फिर किसी तीसरे देश में भेजे जाने का आरोप है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ली मिंग फिलहाल जमानत पर बाहर है और सिंगापुर में चीनी दूतावास के पास एक आलीशान विला में रहता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ली मिंग के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप हैं।

एलिस हुआंग और उनके पति से थे कारोबारी संबंध


WSJ की रिपोर्ट के अनुसार, ली मिंग के एलिस हुआंग और उनके पति कांग वेई के साथ लंबे समय से कारोबारी संबंध थे। अमेरिकी सरकार की ओर से चीन को एडवांस Nvidia चिप्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इन लोगों ने दक्षिण-पूर्व एशिया में कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेगास्पीड ने मलेशिया के डेटा सेंटर के जरिए चीनी टेक कंपनी अलीबाबा को कंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराई। कुछ Nvidia सर्वर चीन भेजे जाने का भी आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नेटवर्क सिर्फ मेगास्पीड तक सीमित नहीं था।