22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / फोन ठीक करने के बहाने खोली महिला की प्राइवेट तस्वीरें, खुद को भेजने की कोशिश; भारतीय युवक को ICE ने पकड़ा

फोन ठीक करने के बहाने खोली महिला की प्राइवेट तस्वीरें, खुद को भेजने की कोशिश; भारतीय युवक को ICE ने पकड़ा

Texas News: टेक्सास में नेटवर्क स्टोर पर काम करने वाले भारतीय मूल के रघुल आनंदकृष्णन ने ग्राहक की प्राइवेट तस्वीरें अपने डिवाइस में भेजने की कोशिश की थी। दोषी ठहराए जाने के बाद ICE ने उसे हिरासत में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 22 Nov 2026, 12:03 PM IST

Raghul Anandakrishnan

प्राइवेट तस्वीरें भेजने की कोशिश में भारतीय युवक रघुल आनंदकृष्णन गिरफ्तार (फोटो सोर्स- ANI)

Texas News: अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के एक युवक को ग्राहक की प्राइवेट तस्वीरें अपने फोन में ट्रांसफर करने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। युवक एक नेटवर्क स्टोर में काम करता था। आरोप है कि उसने आईफोन की नेटवर्क सेटिंग बदलने के बहाने ग्राहक से पासकोड लिया और उसकी फोटो गैलरी खोलकर निजी तस्वीरें खुद को भेजने की कोशिश की। दोषी ठहराए जाने के बाद अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ICE ने उसे हिरासत में ले लिया है।

नेटवर्क सेटिंग बदलने के लिए मांगा था फोन का पासकोड

यह मामला 7 जून का है। उस दिन ऑस्टिन पुलिस को कैपिटल प्लाजा शॉपिंग सेंटर स्थित टोटल वायरलेस स्टोर बुलाया गया था। यहां एक महिला ने शिकायत की थी कि स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी ने उसका फोन एक्सेस किया और उसकी निजी तस्वीरें अपने डिवाइस पर भेजने की कोशिश की। FOX 7 ऑस्टिन की रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय रघुल आनंदकृष्णन ने पुलिस को बताया कि महिला अपने आईफोन की नेटवर्क सेटिंग बदलवाने के लिए स्टोर आई थी। उसने फोन खोलने के लिए महिला से पासकोड मांगा था। इसके बाद उसने फोन की फोटो गैलरी खोली और एयरड्रॉप के जरिए महिला की कुछ निजी तस्वीरें अपने डिवाइस पर भेजने की कोशिश की।

युवक ने कहा- तस्वीरें ट्रांसफर नहीं हो पाई

जांच के दौरान आनंदकृष्णन ने बताया कि तस्वीरें उसके डिवाइस में ट्रांसफर नहीं हो पाई थी। इसके बाद उसने फोन महिला को लौटा दिया। पुलिस को दिए गए बयान में उसने यह भी कहा कि उसे फोन की सिर्फ नेटवर्क सेटिंग बदलने की अनुमति मिली थी।

वहीं दूसरी तरफ महिला ने पुलिस को बताया कि कर्मचारी उसका फोन लेकर स्टोर के पिछले हिस्से में चला गया था। वहां से लौटने के बाद जब उसने फोन देखा तो उसे पता चला कि एयरड्रॉप के जरिए उसकी दो निजी तस्वीरें कर्मचारी के डिवाइस पर भेजी गई थीं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारी ने उसका स्नैपचैट अकाउंट खोला और खुद को उसमें जोड़ लिया था। उसने पुलिस को साफ बताया कि उसने कर्मचारी को न तो अपनी तस्वीरें देखने की अनुमति दी थी और न ही स्नैपचैट अकाउंट एक्सेस करने की।

शुरुआत में लगे थे दो आरोप

इस मामले में आनंदकृष्णन पर शुरुआत में गुप्त रूप से तस्वीरें रिकॉर्ड करने की कोशिश और कंप्यूटर सुरक्षा उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे। ICE ने बताया कि आनंदकृष्णन को बाद में गुप्त रूप से तस्वीरें रिकॉर्ड करने के प्रयास के मामले में दोषी ठहराया गया था। वह इस मामले में काउंटी जेल में सजा भी काट चुका है। इसके बाद अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। अब इमिग्रेशन कोर्ट में उसके मामले की सुनवाई और आगे की प्रक्रिया पूरी होने तक उसके हिरासत में रहने की उम्मीद है। ICE ने इमिग्रेशन कार्यवाही को लेकर फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।