22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / कनाडा में भारतीय कपल की हत्या, वॉलमार्ट के बाहर चलाई गोलियां; 13 मिनट बाद जली कार ने बढ़ाया शक

कनाडा में भारतीय कपल की हत्या, वॉलमार्ट के बाहर चलाई गोलियां; 13 मिनट बाद जली कार ने बढ़ाया शक

Canada Indian Couple Murder: कनाडा के सरे में वॉलमार्ट के बाहर भारतीय मूल के कपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, कुछ दिन पहले लैंगली में जलती कार में तुषार का शव मिला था। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 22 Nov 2026, 10:45 AM IST

Crime News

क्राइम न्यूज (प्रतीकात्मक फोटो)

Canada Indian Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की हत्या का एक और मामला सामने आया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर एक भारतीय मूल के कपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गगनप्रीत (गैरी) रेहल और 24 वर्षीय सुखजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि दोनों को पहले से निशाना बनाया गया था। गोलीबारी के करीब 13 मिनट बाद ही घटनास्थल के पास एक कार में आग लगने की सूचना मिली। जांच एजेंसियां इस वारदात को संगठित अपराध से जोड़कर देख रही हैं।

वॉलमार्ट पार्किंग में गोलियों से भूना, अस्पताल में तोड़ा दम

यह पूरी घटना देर रात करीब 10:38 बजे की है। सरे शहर में स्थित वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग में अचानक गोलियां चलने की आवाज आई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय पुलिस और इमरजेंसी टीम जब मौके पर पहुंची, तो लाल रंग की एक मस्टैंग कार की खिड़कियां टूटी हुई थी और अंदर एक युवक और युवती खून से लथपथ हालत में पड़े थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 23 साल के गगनप्रीत (गैरी) रेहल और 24 साल की सुखजीत कौर के रूप में हुई है। यह जोड़ा पास की टाउनशिप डेल्टा में रहता था।

13 मिनट बाद जलती मिली कार, मर्डर इन्वेस्टिगेशन टीम कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए कनाडा की मर्डर इन्वेस्टिगेशन यूनिट यानी इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एक हैरान करने वाला सुराग पुलिस के हाथ लगा है। गोलीबारी के ठीक 13 मिनट बाद पास के ही इलाके में एक कार में आग लगने की खबर मिली। पुलिस का साफ मानना है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की नीयत से अपनी ही गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक गगनप्रीत रेहल पर पहले से कुछ हथियार संबंधी मामले दर्ज थे, जबकि उसकी पत्नी सुखजीत कौर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

कुछ दिन पहले जलती कार में मिला था तुषार का शव

कनाडा में यह लगातार दूसरी बड़ी घटना है। 29 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे लैंगली के रॉलिंसन क्रिसेंट इलाके में पुलिस को एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जब आग बुझाई गई, तो कार के अंदर से 25 साल के भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव मिला, जो सरे का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि तुषार का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं था। पुलिस अब उसके दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की वजह का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों में सीसीटीवी और डैशकैम फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से आगे आने की अपील कर रही है।