एयर इंडिया ने घोषणा करते हुए बताया है कि 1 सितंबर से उसकी दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी के बीच सीधी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद हो जाएगी।
अगले महीने से एयर इंडिया की फ्लाइट वॉशिंगटन डीसी नहीं जाएंगी। एयरलाइन ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया है कि 1 सितंबर से दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी के बीच सीधी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर रहा है। संचालन से जुड़े कारणों के चलते एयर इंडिया ने यह फैसला लिया है। एयर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की है कि वह 1 सितंबर से दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी के बीच सीधी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर रहा है। यह फैसला कुछ संचालन से जुड़ी वजहों के चलते लिया गया है।
इसके पीछे का मुख्य कारण एयर लाइन में विमानों की अस्थायी कमी बताया जा रहा है। कंपनी ने पिछले महीने ही अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों का आधुनिक तकनीक के हिसाब से रीफिट करने का काम शुरु किया है। इसके चलते लंबे समय तक एयरलाइन के कई विमान सेवा में नहीं रहेंगे। यह प्रक्रिया 2026 के अंत तक जारी रहेगी और इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर अनुभव देना है। इसके साथ ही पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र भी अब बंद हो गए है जिसके चलते लंबी दूरी की उड़ानों का रूट लंबा और जटिल हो गया है। इससे संचालन की दिक्कतें अधिक बढ गई हैं।
एयर लाइन वॉशिंगटन डीसी के लिए सीधी उड़ान भले ही बंद कर रही हो, लेकिन यात्री अब भी एयर इंडिया के चार अमेरिकी गेटवे (न्यूयॉर्क, नेवार्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को) से एक स्टॉप के साथ यात्रा कर सकते हैं। इन रूट्स पर एयर इंडिया की साझेदारी अलास्का एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयर लाइंस के साथ है। यह यात्रियों को एक ही टिकट और सीधे अपनी डेस्टिनेशन तक चेक-इन बैगेज की सुविधा देता है। वहीं उत्तरी अमेरिका के छह शहरों और भारत के बीच अब भी एयर इंडिया सीधी उड़ाने जारी रखेगी।