राष्ट्रीय

अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगने वाला’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और AAP पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सवाल उठाए। वहीं, केजरीवाल को पंजाब में AAP सरकार की हार की चेतावनी दी।
2 min read
Amit Shah attacks Rahul Gandhi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना (Photo-ANI)

Amit Shah on Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी पर वोट चोरी के आरोपों के जरिए कथित घुसपैठियों के वोट बैंक को बचाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगले 30 सालों तक बीजेपी ही सत्ता में रहेगी। 

राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं आना है। बीजेपी ही सत्ता में रहेगी। 

अमित शाह ने आगे कहा कि मुझे पता है कि आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते, क्योंकि आप विदेश है। एक बार आप दिल्ली लैंड कर जाएइ, मेरी बात सुनकर रखना, अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं आने वाला है। 

‘हारने पर चुनाव आयोग पर उठाते हैं सवाल’

दिल्ली के द्वारका में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हारने के बाद लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बनाने लगती है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा अमित शाह ने कहा कि आप वोट चोरी के आरोप लगाकर घुसपैठियों के वोट बचाना चाहते हैं। कांग्रेस कई राज्यों में दशकों से सत्ता में नहीं आई है। यह स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से बहुत पहले से चली आ रही है।

शाह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अगले 30 वर्षों तक सत्ता में लौटने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

केजरीवाल पर भी साधा निशाना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली में बुनियादी नागरिक सुविधाओं पर पर्याप्त ध्यान देने के बजाय धरना-प्रदर्शन की राजनीति की।

शाह ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता से हटाकर जवाब देगी। उन्होंने दिल्ली में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर और लैंडफिल साइटों की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार इन स्थानों को साफ करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में इन कूड़े के पहाड़ों को सुंदर सार्वजनिक उद्यानों में बदला जाएगा।

Updated on:
22 Oct 2026 02:26 pm
Published on:
22 Oct 2026 01:36 pm
Also Read
View All