22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी और कांग्रेस पर BJP ने साधा निशाना, कहा-विदेशी टूलकिट से देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विदेशी टूलकिट के जरिए देश में अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने का आरोप लगाया।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Oct 22, 2026

Sanjay Saraogi,

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Bihar BJP President Sanjay Saraogi: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश की संप्रभुता को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही बीजेपी नेता ने दावा किि एक अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ का पर्दाफाश हो रहा है, जिसका मकसद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना है। 

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बार-बार नकारा है। इसके बाद भी कुछ लोग विदेशी टूलकिट के जरिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

1 नवंबर के प्रदर्शन को लेकर भी साधा निशाना

बिहार बीजेपी अध्यक्ष (Bihar BJP President) संजय सरावगी ने कांग्रेस (Congress) के 1 नवंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के उद्देश्य पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रदर्शन के पीछे का असली मकसद लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करना है। सरावगी के अनुसार, इस तरह की गतिविधियां देश की संप्रभुता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए चुनौती पैदा कर सकती हैं।

इंडिया गठबंधन के नेताओं की होगी बैठक

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की गुरुवार शाम को बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक की अध्यक्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। दरअसल, इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

SIR को लेकर विपक्ष का विरोध जारी

बता दें कि एसआईआर को लेकर विपक्षी पार्टियों का सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। विपक्षी दलों के साथ सीजेपी और छात्र संगठन भी सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं, निर्वाचन आयोग का कहना है कि वह निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत काम करता है और चुनाव कराने में अपनी भूमिका का बचाव करता रहा है।