TMC सांसद अभिषेक बनर्जी जब सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए, तो वहां के स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
Breaking News: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर स्थानीय लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए उस इलाके में गए थे।
भीड़ ने उनपर अंडे भी फेंके। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनको बचाया। पुलिस ने अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनाकर बाहर निकाला।
हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी की शह पर हुआ है। देखिए इन्होंने क्या किया है। लोकतंत्र का इनका यही उदाहरण है। अभी एक महीना भी नहीं बीता है और पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वे मुझे मारना चाहते थे। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हम निश्चित रूप से हाई कोर्ट को इस बारे में बताएंगे। हम गवर्नर को भी इस बारे में बताएंगे। मैं निश्चित रूप से कोर्ट जाऊंगा।
इस घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, और सुरक्षा व्यवस्था तथा इस टकराव से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
यह खबर अपडेट की जा रही है…..