राष्ट्रीय

महाराष्ट्र का औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का बदला नाम, अब ‘छत्रपति संभाजीनगर’ कहलाएगा

महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल गया है। अब इसका नाम छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन हो गया।
less than 1 minute read
Oct 26, 2025
Feature image
Aurangabad Railway Station का नाम बदल गया (Photo-X)

महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल गया है। अब इसका छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया है। वहीं इसका नया स्टेशन कोड ‘CPSN’ होगा। मध्य रेलवे के इस निर्णय के बाद अब इस स्टेशन को आधिकारिक रूप से छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन (CPSN) के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। यह स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है। 

15 अक्टूबर को जारी की थी गजट अधिसूचना

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 15 अक्टूर को औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए एक गजट अधिसूचना जारी की थी। यह फैसला एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार द्वारा औरंगाबाद शहर का औपचारिक रूप से नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रखे जाने के लगभग तीन वर्ष बाद लिया गया।

1900 में बना था रेलवे स्टेशन

बता दें कि महाराष्ट्र का औरंगाबाद रेलवे स्टेशन 1900 में बना था। इसका हैदराबाद के 7वें निज़ाम मीर उस्मान अली खान के शासनकाल के दौरान निर्माण कराया गया था। 

औरंगाबाद का बदला नाम

औरंगाबाद शहर का नाम पहले मुगल सम्राट औरंगजेब के नाम पर रखा गया था, लेकिन अब यह नया नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी के सम्मान में रखा गया है। छत्रपति संभाजीनगर एक पर्यटन केंद्र है, जो कई ऐतिहासिक स्मारकों से घिरा हुआ है, जिनमें अजंता गुफाएं और एलोरा गुफाएं शामिल हैं, जो दोनों यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।

Updated on:
26 Oct 2025 12:32 pm
Published on:
26 Oct 2025 12:31 pm