राष्ट्रीय

Bank Holiday: महावीर जयंती पर इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानें अप्रैल में कब-कब रहेगी छुट्टी

Mahavir Jayanti bank holiday: भगवान महावीर की जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह दिन जैन धर्म के सबसे पवित्र पर्वों में से एक है। इस दिन कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

2 min read
Apr 09, 2025
Bank Holiday

Bank Holiday: देश के अधिकांश राज्यों में गुरुवार यानि 10 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी रहेगी। गुरुवार को महावीर जयंती मनाने के लिए कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। दरअसल, महावीर जयंती को महावीर जन्म कल्याणक के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया भर में जैन अनुयायी जैन धर्म के सबसे महान उपदेशक महावीर का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस सप्ताह महावीर जयंती के अलावा बैंक दो दिन और बंद रहेंगे, यानी दूसरा शनिवार और रविवार। बता दें कि महावीर जयंती को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे।

इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

RBI जारी करता है छुट्टी कैलेंडर

RBI हर साल राज्य विशेष बैंक छुट्टी कैलेंडर जारी करता है। जिसमें पूरे साल की आधिकारिक छुट्टियां दी होती है। अप्रैल 2025 में अलग अलग राज्यों में महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे, बोहाग बिहू, बसव जयंती और अक्षय तृतीया पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा तमिल न्यू ईयर, हिमाचल डे, विशु, बाबू जगजीवन राम जयंती, सरहुल, और परशुराम जयंती पर भी बैंक बंद रहेंगे। 

किन-किन राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

10 अप्रैल- महावीर जयंती (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना)।

14 अप्रैल- अंबेडकर जयंती (मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश) और कुछ राज्यों के नए साल के त्योहार (विशु, बिहू, तमिल नव वर्ष)।

15 अप्रैल– बंगाली नव वर्ष, हिमाचल दिवस और बोहाग बिहू (असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश)।

18 अप्रैल– गुड फ्राइडे (त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर)।

21 अप्रैल - गरिया पूजा (त्रिपुरा)।

29 अप्रैल- भगवान परशुराम जयंती (हिमाचल प्रदेश)।

30 अप्रैल - बसव जयंती और अक्षय तृतीया (कर्नाटक)।

Updated on:
09 Apr 2025 08:38 pm
Published on:
09 Apr 2025 06:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर