राष्ट्रीय

देश का जेन- Z संविधान को…कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खेला नेपाल वाला दांव

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आलंद क्षेत्र से 6,018 वोटर्स के वोट डिलीट किए गए। इस दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार भी जमकर आरोप लगाए।

2 min read
Sep 18, 2025
Feature image
राहुल गांधी ने वोट चोरी के लगाए आरोप (Photo-X Rahul Gandhi)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को वोट चोरी के आरोपों के बीच नेपाल वाला दांव खेला है। कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- देश के Yuva, देश के Students, देश की Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल में Gen-Z ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।। बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए केपी ओली ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही पूरी ओली कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया था।

वोट चोरी को लेकर किया नया दावा

बता दें कि गुरुवार को राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर नया दावा किया। उन्होंने कर्नाटक के आलंद निर्वाचन क्षेत्र का उदाहरण दिया। कांग्रेस सांसद ने आरोप ल गाया कि इस क्षेत्र से 6,018 वोटर्स के वोट डिलीट किए गए। इस दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार भी जमकर आरोप लगाए।

राहुल गांधी ने दिखाए सबूत

कांग्रेस सांसद ने यह भी दावा किया कि आलंद में वोटर्स के नाम पर 6,018 आवेदन दाखिल किए गए थे। जिन लोगों ने कथित तौर पर ये आवेदन दाखिल किए थे, उन्होंने वास्तव में इन्हें कभी दाखिल ही नहीं किया था। इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद ने कुछ तथाकथित सबूत भी दिखाए।

BJP ने किया पलटवार

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के इस ट्वीट पर पटलवार किया है। दुबे ने एक्स पर लिखा- Gen Z परिवार वाद के खिलाफ है

1.वह नेहरु जी,इंदिरा जी,राजीव जी,सोनिया जी के बाद राहुल जी को क्यूँ बर्दाश्त करेगा?…

2. वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, आपको क्यूँ नहीं भगाएगा?

3. वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र तथा नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है,वह भारत को हिंदू राष्ट्र क्यूँ नहीं बनाएगा?

देश छोड़ने की आप करो तैयारी आ रहे हैं………….

आपराधिक आपत्ति दर्ज नहीं करा पाए राहुल गांधी

भाजपा नेता कमलजीत सेहरावत ने कहा- आपत्ति मांगे जाने के बाद भी अभी तक चुनाव आयोग के पास राहुल गांधी आधिकारिक आपत्ति दर्ज नहीं करा पाए हैं। बिहार से 4 हजार के आस-पास आपत्ति दर्ज करवाई गई है, जिसमें से कांग्रेस या अन्य पार्टियों की ओर से कोई आपत्ति नहीं आई है। राहुल गांधी जितनी भी बातें कहते हैं, उसका कोई प्रमाणिक सबूत वे दे नहीं पाते हैं।

गिरिराज सिंह ने भी साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी ज्यादा भ्रमित नेता, नेता प्रतिपक्ष आज तक देश में पैदा नहीं हुआ, जिसे कुछ पता नहीं है। देश को एक निराशाजनक नेता मिला है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Published on:
18 Sept 2025 09:05 pm
Also Read
View All
DSC भर्ती : जगन मोहन रेड्डी का बड़ा आरोप, बोले- अगर झूठ और घोटालों की शक्ल होती तो वह चंद्रबाबू नायडू होते

‘सबके साइन वाला लैटर दिखाओ’, TMC सासंद प्रतिमा मंडल ने बागी सासंदों को दी चुनौती, कहा- मैं दीदी के साथ

क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा? CJP ने आज का दिया है अल्टीमेटम, रिटायर नौकरशाह भी लिख चुके हैं चिट्ठी

रेलवे की बड़ी लापरवाही: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आई दो ट्रेन, भुवनेश्वर में टला बड़ा हादसा

राष्ट्र निर्माता हैं घर संभालने वाली महिलाएं- बोले सुप्रीम कोर्ट के जज संजय करोल, इनकी सेवा का न्यूनतम मोल भी बताया