राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: क्या चुनाव के बाद राजद में वापस जाएंगे तेज प्रताप? वोटिंग से पहले दिया बड़ा बयान

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप ने कहा- मुख्यमंत्री कौन बनेगा और कौन नहीं बनेगा, यह बिहार की जनता तय करेगी। उन्होंने तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर भी सवाल उठाए। 
2 min read
Oct 27, 2025
Feature image
क्या राजद में वापस जाएंगे तेज प्रताप (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। प्रदेश में किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता है। इसी बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, बिहार की सियासी गलियारों में अटकले लगाई जा रही है कि यदि चुनाव में जनशक्ति जनता दल के विधायक जीतते हैं तो वे राजद में वापसी कर सकते हैं।

क्या बोले तेज प्रताप यादव

बता दें कि सियासी अलटकलों पर विराम लगाते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। मैं इसका खंडन करता हूं, जिसने भी यह कहा है, वह गलत है।

तेज प्रताप के प्रत्याशी को VIP ने दिया समर्थन

सुगौल विधानसभा सीट पर जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी को वीआईपी ने अपना समर्थन दिया है। दरअसल, महागठबंधन में सुगौल सीट वीआईपी के खाते में आई थी। यहां से पार्टी ने विधायक शशिभूषण सिंह को टिकट दिया था, लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका पर्चा खारिज हो गया। इसके बाद VIP प्रत्याशी ने तेज प्रताप की पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया।

क्या बोले VIP प्रवक्ता

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि मुकेश सहनी के निर्देशानुसार और महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों से विचार-विमर्श के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) सुगौली विधानसभा क्षेत्र से श्याम किशोर चौधरी (चुनाव चिह्न- ब्लैकबोर्ड) को अपना अधिकृत समर्थन प्रदान करती है।

तेज प्रताप ने तेजस्वी पर बोला हमला

बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव ने राजद नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और कौन नहीं बनेगा, यह बिहार की जनता तय करेगी। उन्होंने तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर भी सवाल उठाए। 

इस बार रोमांचक होगा मुकाबला

बता दें कि एनडीए-महागठबंधन के अलावा इस बार प्रशांत किशोर और तेज प्रताप यादव की पार्टी भी चुनावी मैदान में है। इन दोनों दलों के चुनाव लड़ने से इस बार मुकाबला रोमांचक माना जा रहा है। दरअसल, पार्टी और परिवार से बेदखल करने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल पार्टी बना ली। 

Updated on:
27 Oct 2025 08:40 pm
Published on:
27 Oct 2025 08:40 pm