राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: क्या है डबल ‘M’ फैक्टर, जो इस बार चुनाव में डालेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी।
3 min read
Oct 23, 2025
Nitish Kumar and Tejashwi Yadav
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार में 243 विधानसभा सीटें है। किसी भी गठबंधन को प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होगी। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए वादे भी किए जा रहे हैं। गुरुवार को महागठबंधन ने तेजस्वी यावद को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का फेस घोषित किया है। बिहार में इस बार सबसे ज्यादा डबल ‘M’ फैक्टर सबसे ज्यादा प्रभाव डालेगा।

क्या है डबल ‘M’ फैक्टर

बिहार चुनाव में इस बार डबल M सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। डबल M का मतलब है- महिला और मनी। सभी दल प्रदेश की महिलाओं को साधने में भी लगे है। दरअसल, प्रदेश में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। इसके अलावा कई राज्यों में महिला मतदाताओं ने पूरे चुनाव का रूख ही पलट दिया था।

महिला वोटरों को साधने में जुटी पार्टियां

बिहार में एनडीए और महागठबंधन महिला वोटरों को साधने में जुटे हुए है। दोनों गठबंधन के द्वारा महिलाओं के लिए लुभाने वादे भी किए जा रहे है। इसी बीच नीतीश ने 1.21 करोड़ महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजकर चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है।

महिलाओं के लिए एनडीए की योजना

बिहार की महिलाओं के लिए एनडीए ने कई योजना शुरू की है। सीएम रोजगार योजना के तहत परिवार की एक महिला सदस्य को 10 हजार देने की योजना है। बता दें कि यह महिलाओं को यह राशि लौटानी भी नहीं है। 6 महीने के बाद इसका आकलन किया जाएगा और फिर 2 लाख की और मदद की भी घोषणा है।

महागठबंधन ने भी किए ये वादे

महागठबंधन ने भी महिलाओं को लुभाने के लिए कई वादे किए है। महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने जीविका दीदियों के लिए बड़ा ऐलान किया था। राजद नेता ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद जीविका दीदियों को हर महीने 30 हजार रुपये की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का भी दर्जा दिया जाएगा।

प्रति माह दिए जाएंगे 2500 रुपये

वहीं तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर माई-बहन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने मां योजना और बेटी योजना लाने की भी घोषणा की।

तेजस्वी ने सबसे ज्यादा महिलाओं को दिया टिकट

प्रदेश की महिला वोटरों को लुभाने के लिए राजद ने 24 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसके अलावा बीजेपी-जेडीयू ने 13-13 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। कांग्रेस ने 5 को प्रत्याशी बनाया है। 

इन राज्यों में महिलाओं ने सरकार की कराई वापसी

बता दें कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखंड में महिलाओं ने सरकार की वापसी कराई है। दरअसल, मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना, महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना और झारखंड में मईया सम्मान योजना ने सरकार की वापसी कराई। 

Published on:
23 Oct 2025 03:49 pm
Also Read
View All
चंबल में अवैध रेत खनन पर टेक्नोलॉजी का शिकंजा, 16 घाटों पर हाईटेक निगरानी

रांची के JSCA स्टेडियम में भगदड़, झारखंड प्रीमियर लीग फाइनल के दौरान मची अफरा-तफरी, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

Congress: कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान 25 जून को, देशभर में 28 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कतर धमाके में 12 भारतीयों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी की कतर के अमीर से हुई बात, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बातचीत

‘अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी न होते, तो आज मैं बांग्लादेश का हिस्सा होती’, अग्निमित्रा पॉल के बयान से सियासी हलचल तेज