राष्ट्रीय

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी समेत इन नेताओं को किया शामिल

Biha Assembly Election 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों (6 और 11 नवंबर) को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। 

2 min read
Oct 16, 2025
Feature image
BJP ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी (Photo-IANS)

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी। पार्टी ने 101 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान करने के बाद अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी। पार्टी ने पीएम मोदी समेत 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों (6 और 11 नवंबर) को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

इस सूची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। इसमें भोजपुरी सिनेमा के कुछ सबसे बड़े नाम भी शामिल हैं- सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, निरहुआ।

सीएम और डिप्टी सीएम को भी किया शामिल

40 नेताओं की स्टार प्रचारकों की सूची में बीजेपी ने राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल किए है। लिस्ट में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव का नाम भी शामिल है।

नंद किशोर यादव को भी किया शामिल

बता दें कि सूची में एक और बड़ा नाम बिहार विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष नंद किशोर यादव का है। पार्टी ने इस बार नंद किशोर यादव को टिकट नहीं दिया था। इसके अलावा बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और कई अन्य राज्य मंत्री भी इस लिस्ट में हैं।

NDA में इस तरह हुई सीट शेयरिंग

बता दें कि एनडीए के सीट शेयरिंग के अनुसार BJP और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें और आरएलएम एवं हम को 6-6 सीटें मिली हैं। इसके तहत भाजपा ने सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

Published on:
16 Oct 2025 07:42 pm