राष्ट्रीय

पंजाब के पठानकोट में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

Pathankot Infiltration: सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

less than 1 minute read
सीमा सुरक्षा बल

Pathankot Infiltration: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को नाम कर दिया है। बीएसएफ पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह ताशपतन बॉर्डर पोस्ट (BOP) पर जवानों को सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि नजर आई। घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसते हुए देखा गया, पहले जवानों ने उसे चेतावनी दी। इसके बाद भी वह नहीं रूका तो उसे मार गिराया गया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी।

घुसपैठिए की जा रही है पहचान

बीएसएफ के मुताबिक, 26 फरवरी को भोर में बीएसएफ के जवानों ने बीओपी ताशपतन, पठानकोट सीमा क्षेत्र में आईबी (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) के पार एक संदिग्ध गतिविधि देखी। एक घुसपैठिया आईबी पार करते हुए देखा गया, उसे सतर्क जवानों ने चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को डेर कर दिया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है।

Updated on:
26 Feb 2025 10:29 am
Published on:
26 Feb 2025 10:12 am
Also Read
View All

अगली खबर