राष्ट्रीय

सिर्फ 2 मिनट में 15 लाख हिट्स: CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, फिर भी 16 हजार छात्रों ने किया आवेदन

CBSE ने कहा कि भारी ट्रैफिक और साइबर हमलों के बावजूद पोर्टल अच्छे से काम रह रहा है। दो मिनट में 15 लाख हिट्स और 1 लाख अनधिकृत एक्सेस प्रयास किया गया।

2 min read
Jun 02, 2026
CBSE
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)

Cyberattack Attempts On CBSE Portal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पोर्टल पर बड़ा साइबर हमला हुआ है। सीबीएसई ने कहा है कि आवेदन प्रक्रिया के पहले दिन कई साइबर हमलों के बावजूद उसका पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन पोर्टल चालू रहा। बोर्ड के मुताबिक, पोर्टल आज सुबह 7 बजे से चालू हुआ, सामान्य रूप से कार्य करता रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 16,000 से ज्यादा छात्र सफलतापूर्वक अपने पुनर्मूल्यांकन आवेदन जमा कर चुके हैं।

2 मिनट में 15 लाख हिट

सीबीएसआई ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक अपडेट में बताया कि प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर DoS (डिनायल-ऑफ-सर्विस) हमला हुआ, जिससे दो मिनट के भीतर लगभग 15 लाख हिट हुए। बोर्ड ने सिस्टम पर होस्ट की गई फाइलों तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त करने के एक लाख से अधिक प्रयासों को भी दर्ज किया।

साइबर सुरक्षा पर अपडेट देते हुए CBSE अपने एक्स पेज पर लिखा, 'CBSE पुनर्मूल्यांकन पोर्टल अभी 8,000 से ज़्यादा एक साथ इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को सपोर्ट कर रहा है। आज दोपहर 3:00 बजे तक, 16,000 से ज़्यादा छात्रों ने सफलतापूर्वक अपनी सबमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। हालांकि आज हज़ारों छात्रों ने CBSE पुनर्मूल्यांकन पोर्टल का इस्तेमाल किया, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने साइबर हमलों की बौछार करके सेवाओं को बाधित करने की कोशिश की।

सर्विस को बाधित करने का प्रयास

बोर्ड ने कहा कि आज हजारों छात्रों ने सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल का उपयोग किया, वहीं दुर्भावनापूर्ण तत्वों ने साइबर हमलों की एक श्रृंखला के माध्यम से सेवाओं को बाधित करने का प्रयास किया।

1 लाख से ज्यादा बार फाइलों तक पहुंचने की कोशिश

सीबीएसई ने कहा कि सबसे हालिया हमला 'डिनायल ऑफ़ सर्विस' (Denial of Service) का प्रयास था, जिसके कारण पोर्टल पर सिर्फ़ 2 मिनट के अंदर 15 लाख हिट्स आए और 1 लाख से ज़्यादा बार फ़ाइलों को बिना अनुमति के एक्सेस करने की कोशिश की गई। हमारी टीमें पूरी तरह से सतर्क और तत्पर हैं, ताकि हमारे प्यारे छात्रों को हर संभव तरीके से मदद मिल सके।

पोर्टल को पूरी तरह सुरक्षित और चालू

CBSE की टीम ने दावा किया है कि इन हमलों का सामना करते हुए पोर्टल को पूरी तरह सुरक्षित और काम कर रहा है। छात्रों की फीडबैक के आधार पर प्लेटफॉर्म को और बेहतर किया गया। अब सेशन टाइम लिमिट को और बढ़ा दिया गया है। इससे छात्रों को अपनी प्रक्रिया अधिक सुविधा मिल रही है।

Published on:
02 Jun 2026 05:49 pm
Also Read
View All
तमिलनाडु राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को TVK से समर्थन की उम्मीद, सीएम विजय से मिलने पहुंचे चिदंबरम

‘मैं तब तक नहीं मरूंगी जब तक तुम लोगों को हटाऊंगी नहीं’, ममता बनर्जी ने शुभेन्दु सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, जानें क्यों हो रहा प्रदर्शन

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला!, अमेरिका में रह रहे 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, जल्द होगी भारत वापसी

मिर्ची खिलाई, बाल नोंचकर किया गंजा, ससुराल वालों ने महिला को 10 महीनें बाथरूम में रखा कैद

कांग्रेस आलाकमान से डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया की हुई मुलाकात, कल शाम करीब 4 बजे सीएम पद की लेंगे शपथ