
ममता बनर्जी(फोटो-IANS)
Mamata Banerjee: कोलकाता की सड़कों पर एक बार फिर सियासी तापमान चढ़ गया है। वजह बनीं हैं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो मंगलवार को रानी रासमणि एवेन्यू के वाई चैनल पर धरने पर बैठ गई हैं। इस धरने में अभिषेक बनर्जी सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए हैं। धरने के दौरान ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी और शुभेन्दु सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं तब तक नहीं मरूंगी जब तक तुम लोगों को हटाऊंगी नहीं।
धरना प्रदर्शन में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा की बीजेपी बदले की राजनीति कर रही है। राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद से टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले किये जा रहे हैं। हमारे पार्टी ऑफिस को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि बीजेपी नेता हमसे मदद मांगते थे, लेकिन हमने कभी इस बात का जिक्र मीडिया में नहीं किया। उन्होंने साफ कहा कि वह तब तक लड़ती रहेंगी, जब तक वह जिंदा हैं। यह धरना प्रदर्शन राज्य में पार्टी कार्यकर्ता और अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी कर रही हैं।
इसी बीच उन्होंने अपनी पार्टी नेताओं को भी खूब सुनाया। उन्होंने पार्टी के भीतर कथित गद्दारी करने वालों का भी जिक्र किया। उनका इशारा उन विधायकों की तरफ था जो हाल के दिनों में बैठकों से गायब बताए जा रहे हैं। ममता ने इस दौरान एक पुरानी प्रार्थना का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी पार्टी से गद्दारी कर रहे हैं, सभी को सद्बुद्धि मिले। उन्होंने कहा,' ईश्वर अल्ला तेरे नाम सबको सम्मति दे भगवान।'
अपने भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी भावुक भी दिखीं। उन्होंने कहा कि अगर पत्थर उनके सिर पर लगती तो उनकी मौत भी हो सकती थी। यह बात उन्होंने जनता के सामने रखते हुए सुरक्षा और राजनीतिक हिंसा पर चिंता जताई। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक दौरे के दौरान अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था।
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि आज सत्ता की असली ताकत कुछ पुराने नेताओं के हाथ में नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियों से आए लोगों के पास है। धरने के दौरान ममता ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय धांधली की गई और कई सीटों पर गड़बड़ी हुई।
Updated on:
02 Jun 2026 05:54 pm
Published on:
02 Jun 2026 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
