राष्ट्रीय

Cockroach Janta Party पर बोले Shashi Tharoor, युवाओं की आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक; X अकाउंट ब्लॉक करना बड़ी बेवकूफी

CJP X account Blocked: कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने भारत में Cockroach Janta Party (CJP) का X अकाउंट ब्लॉक किए जाने पर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी नाराजगी, व्यंग्य और असहमति व्यक्त करने का मंच मिलना चाहिए।
3 min read
May 22, 2026
Cockroach Janta Party X account ban in india
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया (Photo-X)

Shashi Tharoor on Cockroach Janta Party: भारत में कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट ब्लॉक करने में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं Cockroach Janta Party के तेजी से बढ़ते प्रभाव को लेकर बेहद उत्सुक हूं, जिसने सिर्फ पांच दिनों में ही इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं युवाओं की नाराजगी और निराशा को समझता हूं और यह भी देख पा रहा हूं कि वे इससे क्यों जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि X पर इस अकाउंट को रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद गलत कदम है। 

‘भावनाएं व्यक्त करने का मिलना चाहिए मंच’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि युवाओं को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का एक मंच मिलना चाहिए। इसलिए CJP का अकाउंट बंद करने के बजाय उसे चलने दिया जाना चाहिए। लोकतंत्र में असहमति, हास्य, व्यंग्य और यहां तक कि नाराजगी व्यक्त करने के लिए भी जगह होनी चाहिए।

विपक्ष को अवसर को इस्तेमाल करना चाहिए- थरूर

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का भविष्य क्या होगा, इसे लेकर मैं निश्चित नहीं हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इसके पीछे के युवा इस ऊर्जा को मुख्यधारा की राजनीति में लाने का रास्ता खोजेंगे या फिर अपने वोट के जरिए बदलाव की आवाज बनेंगे और खुद को ऐसा बना देंगे जिसे नजरअंदाज करना संभव न हो। यह एक ऐसा अवसर है जिसे विपक्ष को जरूर समझना और इस्तेमाल करना चाहिए।

ट्रेड मार्क के लिए छिड़ी जंग

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी पर दो अलग-अलग लोगों ने ट्रेडमार्क दाखिल किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आवेदन Class 45 के तहत दायर किए गए हैं और शुरुआती प्रक्रिया पार कर चुके हैं।

पहला आवेदन अजीम अदमभाई जम द्वारा दाखिल किया गया है, जिसका एप्लिकेशन नंबर 7737937 है। वहीं दूसरा आवेदन अखंड स्वरूप ने दिया है, जिसका एप्लिकेशन नंबर 7741481 बताया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के पांच वादे

  • रिटायर्ड चीफ जस्टिस को राज्यसभा भेजने जैसी “इनाम की राजनीति” बंद करने का वादा।
  • किसी वैध वोट को हटाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई और UAPA लगाने की बात।
  • महिलाओं को संसद और कैबिनेट समेत हर स्तर पर 50% आरक्षण देने का दावा।
  • अंबानी-अडाणी समूह से जुड़े मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द करने और ‘गोदी मीडिया’ एंकरों की जांच कराने का वादा।
  • दलबदल करने वाले सांसद-विधायकों पर चुनाव लड़ने पर रोक और 20 साल तक कोई सरकारी पद न देने की बात।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 15 मई को SC के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए युवाओं को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कॉकरोच की तरह भटक रहे हैं और रोजगार न मिलने के कारण मीडिया, सोशल मीडिया, RTI या एक्टिविज्म से जुड़कर दूसरों पर हमला करने लगते हैं।

इसके अगले ही दिन कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया गया। कुछ ही समय में इस अकाउंट से कई फॉलोअर्स जोड़ गए। पांच दिन में इंस्टाग्राम पर इसके 1.7 करोड़ से अधिक फॉलोअर हो चुके हैं। हालांकि भारत में गुरुवार को इसका एक्स अकाउंट बंद कर दिया। 

BJP ने क्या कहा? 

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। एक न्यूज चैनल में बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि देश का युवा इस प्रकार के नकारात्मक सोच से नहीं, अपने वोट से परिवर्तन लाता है। महाराष्ट्र से लेकर बंगाल तक जेन जी ने बीजेपी को जीताया है। यूनिवर्सिटी में भी जेन जी ने ABVP को जीताया है।

इसके फाउंडर अमेरिका में है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भारत में किसी युवा को इस तरह का कॉकरोच जनता पार्टी बनाने का नहीं सोचा। इस दौरान उन्होंने रोजगार को लेकर भी बात कही।

Updated on:
22 May 2026 09:52 am
Published on:
22 May 2026 09:52 am