
कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल (X)
Cockroach Janta Party Memes: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार नाम ट्रेंड कर रहा है 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP)। इस नाम ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। इस पार्टी का फैनबेस इतना मजबूत है कि इसका एक्स अकाउंट बैन होने के बावजूद सोशल मीडिया पर पूरी तरह छा गया है।
यह सैटायरिकल मूवमेंट सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद जन्मा। फाउंडर अभिजीत दिपके के एक्स अकाउंट पर बैन लगते ही युवाओं ने नए हैंडल्स बनाए और मीम्स, AI जनरेटेड पोस्टर्स और रील्स की बाढ़ ला दी, जिससे पूरा प्लेटफार्म ‘कॉकरोचों’ से भर गया। सोशल मीडिया पर #CockroachJantaParty, #CJP जैसे हैशटैग्स ट्रेंडिंग पर छाए हुए हैं। बेरोजगारी, सिस्टम और राजनीति पर कटाक्ष करते ये मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।
यह सैटायरिकल मूवमेंट अब सिर्फ एक मीम कल्चर नहीं रह गया है, बल्कि युवाओं का एक नया तरीका बन गया है जिसमें वे बेरोजगारी, न्याय व्यवस्था और सिस्टम की खामियों पर बिना डरे कटाक्ष कर रहे हैं। बैन होने के बावजूद CJP का फैनबेस लगातार बढ़ रहा है और हर नया हैंडल बंद होते ही दस नए अकाउंट सक्रिय हो जाते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर #CockroachJantaParty और #CJP ट्रेंड कर रहे हैं, जो साफ दिखाता है कि आज का युवा गुस्से को हास्य के जरिए व्यक्त करना जानता है।
यह पूरा विवाद 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में हुई एक सुनवाई के दौरान शुरू हुआ। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत एक मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिसमें फर्जी डिग्री लेकर वकालत, मीडिया और अन्य पेशों में आने वाले लोगों की बात हो रही थी। उन्होंने टिप्पणी में कहा कि कुछ युवा 'cockroaches' (कॉकरोच) और 'parasites' (परजीवी) की तरह हैं जो बेरोजगार रहते हैं, कोई जगह नहीं बन पाती और फिर सोशल मीडिया, RTI एक्टिविज्म आदि के जरिए सिस्टम पर हमला करते हैं।
यह बयान तुरंत वायरल हो गया। युवाओं ने इसे अपने पूरे समुदाय के खिलाफ अपमान के रूप में लिया। CJI सूर्य कांत ने बाद में सफाई दी कि उनका बयान फर्जी डिग्री वाले लोगों पर था, न कि देश के समूचे युवाओं पर, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।यह बयान तुरंत वायरल हो गया। युवाओं ने इसे अपने पूरे समुदाय के खिलाफ अपमान के रूप में लिया। CJI सूर्य कांत ने बाद में सफाई दी कि उनका बयान फर्जी डिग्री वाले लोगों पर था, न कि देश के समूचे युवाओं पर, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।
Updated on:
22 May 2026 09:13 am
Published on:
22 May 2026 09:13 am
