राष्ट्रीय

‘अमित शाह ने चमत्कार कर दिया’ आखिर क्यों गृह मंत्री की तारीफ करने लगी कांग्रेस?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए चौकाने वाला बयान दिया है। आइए जानते हैं कि जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री के लिए क्या कहा?
2 min read
Mar 31, 2026
Congress leader Jairam Ramesh and Amit Shah
कांग्रेस नेता जयराम रमेश और गृह मंत्री अमित शाह (Photo-IANS)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Minister Amit Shah) ने सोमवार को लोकसभा में नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार की तरफ से पक्ष रखा। सदन में चर्चा के दौरान अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियान (Anti-Naxal Campaign) और उनके खात्मे को लेकर अहम जानकारी दी। अमित शाह के भाषण पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने अमित शाह के लिए चौकाने वाला बयान दिया है। जयराम रमेश ने कहा कि अमित शाह ने तो चमत्कार कर दिया।

जयराम रमेश ने अमित शाह के लिए क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार की तरफ से विस्तार से तथ्य रखे। इस भाषण पर नक्सलवाद के मुद्दे पर जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह ने चमत्कार कर दिया। दरअसल, कांग्रेस ने गृह मंत्री की तारीफ नहीं की, बल्कि तंज कसा है। जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि गृह मंत्री लोकसभा में 90 मिनट तक लगातार बोलते रहे। उन्होंने ऐसा करके चमत्कार कर दिखाया, क्योंकि भाषण के समय गृह मंत्री ने अपने पसंदीदा गाली वाले शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। पिछली बार अमित शाह द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द को रिकॉर्ड से हटाना पड़ा था।

गृह मंत्री ने लोकसभा में क्या कहा?

लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा (Discussion on Naxalism in the Lok Sabha) का जवाब देते हुए अमित शाह ने साफ-साफ कहा कि देश में वामपंथी उग्रवाद का मूल कारण विकास की कमी, गरीबी या अन्याय नहीं, बल्कि एक खास विचारधारा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नक्सल समस्या को हल करने के लिए मोदी सरकार विकास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा नीति पर जोर दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि नक्सलियों के पास जो हथियार हैं, वह पुलिस से लूटे गए हैं।

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला

सोमवार को लोकसभा में अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना। उन्हों ने दावा किया कि पूर्व PM इंदिरा गांधी ने 1970 के दशक में तब के अविभाजित आंध्र प्रदेश में एक चुनाव में नक्सलियों का समर्थन स्वीकार कर लिया था। वह माओवादी विचारधारा से 'प्रभावित' रहीं हैं।
गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की तरफ इशारा करके कांग्रेस को घेरा। शाह ने कहा कि गृह मंत्री ने आगे कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के समर्थन के बिना 'रेड कॉरिडोर' नहीं बन सकता था।

Updated on:
31 Mar 2026 05:34 pm
Published on:
31 Mar 2026 05:34 pm