
शीतला मंदिर में हादसा(Photo- Patrika)
बिहार के CM नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा मघड़ा गांव स्थित मां शीतला मंदिर में हुआ है। यहां चैती मेले के उत्सव चल रहा था। इसी दौरान भक्तों की अधिक भीड़ होने की वजह से शीतला देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है, जब लोगों ने भगदड़ मचने से जान गंवाई है। बिहार सहित देश के कई राज्यों में इस तरह की घटनाओं में सैंकड़ो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
मां शीतला मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई है। सीएम नीतीश कुमार ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। CM नीतीश के आदेश पर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दीपनगर थाने के SHO को सस्पेंड कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के आसपास पुलिस तैनात है। पटना जोन के IG जितेंद्र राणा, पटना कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
Published on:
31 Mar 2026 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
