राष्ट्रीय

‘देशवाशियों को विदेश यात्रा करने से किया मना, खुद दो महीने में 11 देशों की यात्रा कर ली’ कांग्रेस ने पीएम मोदी के विदेश दौरों पर किया तंज

Congress on PM Modi: कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तंज कसा है कि उन्होंने देशवासियों को गैर-जरूरी विदेश यात्रा टालने की अपील की, लेकिन खुद पिछले तीन महीनों में UAE, यूरोप, सेशेल्स, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड समेत 11 देशों का दौरा कर लिया।
2 min read
Jul 11, 2026
Congress on PM Modi
पीएम नरेंद्र मोदी(फोटो-IANS)

Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। आज इस दौरे के साथ उनकी तीन देशों की यात्रा खत्म होने जा रही है। इससे पहले वो ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के दौरे पर थे। विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया विदेश दौरों पर निशाना साधते हुए तीखा तंज कसा है। कांग्रेस का आरोप है कि एक ओर पीएम मोदी देशवासियों से गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने और देश में खर्च करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वयं पिछले तीन महीनों में 11 देशों का दौरा कर चुके हैं।

जानें डिटेल्स


प्रधानमंत्री ने मई 2026 में हैदराबाद के एक कार्यक्रम में नागरिकों से अपील की थी कि वैश्विक परिस्थितियों और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए विदेश यात्राएं, विशेष रूप से डेस्टिनेशन वेडिंग या छुट्टियों के लिए, कुछ समय के लिए स्थगित करें। उन्होंने सोने की खरीदारी कम करने और पेट्रोल-डीजल बचाने की भी सलाह दी थी। विपक्षी दलों के अनुसार, इस अपील के बाद भी प्रधानमंत्री खुद कई देशों के यात्रा पर जा चुके हैं।

UAE: 15–16 मई
नीदरलैंड्स: 17 मई
स्वीडन: 18 मई
नॉर्वे: 19 मई
इटली: 20 मई
फ्रांस: 13–16 जून
स्लोवाकिया: 17–18 जून
सेशेल्स: 27–29 जून
इंडोनेशिया: 6–7 जुलाई
ऑस्ट्रेलिया: 8–9 जुलाई
न्यूजीलैंड: 10–11 जुलाई

न्यूजीलैंड में क्या बोले पीएम


पीएम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए अपनी करीब तीन दशक पुरानी यात्रा की यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि जब वह किसी सरकार का हिस्सा नहीं थे, तब उन्हें पहली बार न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था। पीएम मोदी ने आगे कहा कि उस यात्रा के दौरान उन्हें उपहार स्वरूप तीन चीजें मिली थीं। एक मफलर, एक कैप और एक जोड़ी दस्ताने। उन्होंने बताया कि इनमें से मफलर आज भी उनके पास सुरक्षित है और वह इसका कई बार इस्तेमाल भी कर चुके हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यही मफलर वह इस कार्यक्रम में भी अपने साथ लेकर आए हैं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत किसी देश का महत्व उसकी आबादी से नहीं, बल्कि वहां की जनकल्याण की भावना से आंकता है। इसी सोच के साथ भारत ने न्यूजीलैंड से कई सकारात्मक बातें सीखी हैं और आगे भी सीखता रहेगा।

Updated on:
11 Jul 2026 06:00 pm
Published on:
11 Jul 2026 05:45 pm
Also Read
View All
ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा झटका, दिग्गज नेता अनुब्रत मंडल भी बागी खेमे में शामिल, दी गई अहम जिम्मेदारी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनी 9 सदस्यीय समिति

Datia By Election: टिकट न मिलने पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दतिया जाकर कार्यकर्ताओं से करूंगा बात

पीएम नरेंद्र मोदी क्यों नहीं करते प्रेस कॉन्फ्रेंस? MEA सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने दिया जवाब, बोले- वे सीधे लोगों से जुड़ते हैं

Bankipur By Election: ‘हमारा दोष सही, लेकिन बेटा निर्दोष है’, बांकीपुर उपचुनाव से नाम वापस लेने पर पिता का भावुक बयान