11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वियतनाम बोट हादसा: 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, कई लापता

Boat Capsizes: भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई।
2 min read
Google source verification
Vietnam Boat Accident

वियतनाम बोट हादसा

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट फू क्वॉक द्वीप के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 32 भारतीय यात्रियों और चार चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक स्पीडबोट के पलट जाने से कम से कम 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। बचाव अभियान जारी है। अधिकारी इलाके की तलाशी में जुटे हैं तथा दुर्घटना के पूर्ण कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

राहत और बचाव अभियान जारी

भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा कि एक दुखद घटना में कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वॉक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है और घटना के सटीक विवरण जुटाए जा रहे हैं।

दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

समाचार वेबसाइट वीएनएक्सप्रेस इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओशन पीयर आइलैंड कंपनी द्वारा संचालित स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि शेष यात्रियों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

पलटी हुई नाव को देखकर आसपास की कई पर्यटक नौकाएं घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य में शामिल हो गईं।

नाव में सवार थे 32 भारतीय

दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए तुरंत कंट्रोल रूम बना दिया है। हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में कंट्रोल रूम खोला गया है। कोई भी जानकारी या मदद चाहिए तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

+84 36 281 7930
+84 91 552 37 14
+84 33 452 0414

इसके अलावा हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर +84 91 308 9165 है।

दूतावास ने कहा है कि वह हर तरह की मदद और जानकारी देने के लिए उपलब्ध है। फिलहाल स्थानीय अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं और आगे की अपडेट का इंतजार है।

एक साल पहले भी हुई थी नौका दुर्घटना

आपको बता दें कि एक साल पहले भी वियतनाम में बड़ी नौका दुर्घटना हुई थी। जुलाई 2025 में हा लॉन्ग खाड़ी में अचानक आए तूफान के दौरान 20 बच्चों सहित 48 लोगों को ले जा रही एक पर्यटक नाव पलट गई थी। इसमें हादसे में 35 यात्रियों की मौत हो गई थी। तेज हवाओं के कारण नाव उलट गई थी।